BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी चलती ट्रेन के इंजन और ट्राली की हुई जोर दार टक्कर, टक्कर से अधिकारी समेत 2 लोग की मौत; 3 घायल... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 30, 2023

सिवनी चलती ट्रेन के इंजन और ट्राली की हुई जोर दार टक्कर, टक्कर से अधिकारी समेत 2 लोग की मौत; 3 घायल...



रेवांचल टाइम्स : सिवनी जिले में रेल सुविधा शुरू भी नहीं हुई और यहाँ रेल से प्रबंधन की लापरवाही से दुर्घटना होनी भी शुरु ही चुकी है, जानकारी के अनुसार सिवनी की तरफ आ रहे रेलवे के इंजन से इंस्पेक्शन ट्राली को जोरदार टक्कर मारी टक्कर होने से बड़ा हादसा हुआ है।

            वही जानकारी के अनुसार सिवनी से भोमा की और इंस्पेक्शन ट्राली से जा रहे एक अधिकारी समेत कुल 5 लोग में से एक अधिकारी समेत 2 लोगों की मौत चलती ट्रेन के इंजन से टकराने की वजह से हो चुकी है और एक घायल अव्यवस्था में मिला।

           जानकारी के अनुसार ट्रेन का इंजन भोमा से सिवनी की तरफ आ रहा था और इंस्पेक्शन ट्राली में 5 लोग बैठकर सिवनी से भोमा की तरफ जा रहे थे।

बीच रास्ते में इंदावाड़ी के आसपास दोनों की आपस में जोरदार टक्कर हुई, टक्कर से पहले इंस्पेक्शन ट्राली में बैठे 5 लोगों में से 3 लोग टक्कर से पहले ही ट्राली से कूदने में सफल हुए जिससे उनकी जान बच गयी है।

एक्सीडेंट के बाद एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी थी और अधिकारी की अस्पताल ले जाया जा रहा था जहाँ रास्ते में उन्होंने भी दम तोडा दिया, अन्य घायलों का इलाज जारी है।

No comments:

Post a Comment