BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मझगांव और पद्दीकोना ग्राम के बीच नीम के पेड़ पर 19 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस। - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, January 5, 2023

मझगांव और पद्दीकोना ग्राम के बीच नीम के पेड़ पर 19 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस।


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है,जानकारी के अनुसार निवास थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मझगांव और पद्दीकोना ग्राम के बीच लगे महा नीम के पेड़ पर गोलू धुर्वे पिता रज्जू लाल धुर्वे बैगा उम्र 19 वर्ष निवासी पद्दीकोना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक बुधवार शाम को मझगांव मड़ई जा रहा हूं,बोलकर घर से गया हुआ था लेकिन युवक रात तक वापस घर नहीं आया जिसके बाद 

गुरुवार की सुबह 6 बजे के करीब पेड़ में शव लटकता ग्रामीणों ने देखा, और ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद घटना की जानकारी निवास पुलिस को दी गई, जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के  बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर निवास पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment