Breaking

revanchal times new

भाजपा चलाएगी 16 जनवरी से ग्रामीण मण्डल के तत्वाधान जनसंवाद यात्रा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष चौरई शैलेन्द्र रघुवंशी ने दी जानकारी


रेवांचल टाईम्स - भारतीय जनता पार्टी  के द्वारा विधानसभा चौरई के ग्रामो मे जनता तक सरकार कि बात व जनता कि सरकार तक पहुंचाने का कार्य जनसंवाद यात्रा के माध्यम से 16 जनवरी से 25 जनवरी तक पूर्व विद्यायक पंडित रमेश दुबे एवं ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष चौरई,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी के मार्गदर्शन मे पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ माँ षष्ठी देवी ग्राम कपूर्दा से प्रारम्भ करने जा रही है! जिसमे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता आम जनता तक केंद्र व प्रदेश सरकार कि नीतियों और योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के साथ नौ बिन्दुओ 1. प्रदेश ओर केंद्र सरकार कि योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान 2. लाडली लक्ष्मी योजना कि बेटियों का सम्मान 3. मध्य प्रदेश सरकार कि योजनाओं को हर घर तक पहुँचाना 4. प्रधानमंत्री के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं कि जानकारी 5. चौपाल के माध्यम से ग्राम के प्रमुख लोगो से चर्चा 6. नव मतदाता को भारतीय जनता पार्टी कि विचारधारा से जोड़ना 7. भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओ का सम्मान 8. प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहीयों का पौधा देकर सम्मान 9. विगत समय कमलनाथ सरकार द्वारा घोषणा पत्र मे किये गए झूठे वादों को जन जन तक पहुँचाना! इन उद्देश्यों के साथ अपनी प्रथम चरण कि यात्रा का समापन 25 जनवरी को चौरई नगर मे करेंगी इसके अलावा नौ दिन यात्रा मे कांग्रेस सरकार के 15 महीने के कार्यकाल कि नाकामियों ओर वादाखिलाफ़ी को भी उजागर करने का कार्य करेंगी!यह यात्रा का प्रथम चरण है जिसके संयोजक शैलेन्द्र रघुवंशी, यात्रा प्रभारी के रूप मे दीपक किशोर तिवारी एवं रेखन रघुवंशी रहेंगे!

Post a Comment

Previous Post Next Post