रेवांचल टाईम्स - मंडला के महात्मा गांधी स्टेडियम में MPL T-10 व्हाइट लैदर बॉल TURNAMENT में आज शुक्रवार 16 दिसंबर को चार मैच खेले गए और सभी लीग मैच समाप्त हुए , आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में सुपर फोर के रूप में pool "A" से आरडी WARRIORS ,कान्हा टाइगर्स और पूल "B" से नर्मदा ELIGETOR, फोर्ट फ्रंटियर ऊपर आए ।
पहला मैच नर्मदा ELIGETOR vs mahismati राइडर्स के मध्य खेला गया, ELIGETORS ने 100 रन बनाए जवाब में राइडर्स 67 रन ही बना सके । मेन ऑफ द मैच बलवंत राजपूत (44 रन और 1 विकेट) रहे ।
दूसरा मैच कुम्भ सुपर जॉइंट्स और फोर्ट फ्रंटियर के मध्य खेला गया जिसमें कुम्भ ने 85 रन बनाए जिसे फोर्ट फ्रंटियर ने नौवें ओवर में चेस करके मैच अपने नाम किया। मेन ऑफ द मैच संतोषी यादव (3 विकेट) को दिया गया ।
तीसरा मैच दादर डेयर डेविल्स vs किंगफिशर किंग्स के बीच हुआ रोमांचक मुकाबले में दादर डेयर डेविल्स ने 13 रन से जीत दर्ज की, लेकिन दोनों ही टीमें सुपर फोर में जगह नहीं बना पाईं । मेन ऑफ द मैच भूपेंद्र पटेल (15 run और 3 विकेट) को दिया गया।
चोथा और आखिरी मुकाबला आरडी WARRIORS और कान्हा टाइगर्स के बीच हुआ । WARRIORS ने पहले खेलते हुए 79 रन बनाए, ये मैच भी बहुत ही रोमांचक हुआ , अंततः कान्हा टाइगर्स 3 रन से मैच हार गई । मेन ऑफ द मैच सागर परते (2 विकेट) को दिया गया।
कल शनिवार 17 दिसंबर को Qwalifire और elimintor राउंड के तीन बड़े मैच खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच सुबह 10 बजे से नर्मदा eligetor और आरडी WARRIOR के बीच खेला जाएगा इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे finel में प्रवेश करेगी और हारने वाली टीम को दूसरे मैच की विजेता टीम से एक और मैच खेलना पड़ेगा ।
कुल मिलाकर कल यहां 3 मैच खेले जाएंगे और इस फटाफट फॉर्मेट का फाइनल मैच रविवार को दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा ।

No comments:
Post a Comment