BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नेशनल हाईवे तीस की सड़कों में उड़ रही है धूल जगह जगह हुए गड्ढे राहगीरों का चलना मुश्किल फिर भी दे रहे है टोल.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 17, 2022

नेशनल हाईवे तीस की सड़कों में उड़ रही है धूल जगह जगह हुए गड्ढे राहगीरों का चलना मुश्किल फिर भी दे रहे है टोल....



रेवांचल टाईम्स - मंडला से जबलपुर नेशनल हाईवे तीस में सालों से निर्माणधीन में आज भी लोगो का चलना हो रहा है दूभर एक तरफ बन रही है और दूसरी तरफ उखड़ रही है बड़े बड़े गड्ढे हो चुके है सड़क में लगी लोहे की छडे निकल चुकी है आये दिन वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है मार्ग में बीच सड़क पर पड़ी गिट्टी और गड्ढों से हो रहे है आये दिन हादसा हो रही है शायद प्रशासन को किसी दिन बड़ा हादसा का इंतजार


गड्ढों में तब्दील सड़कों से उड़ रही धुल, अधिकारियों की अनदेखी 

नेशनल हाईवे में यदि आप पैदल चलना चाहो तो जरा सम्हल के एवं दोपहिया वाहन से आओ तो ज्यादा सम्हल के चलना रे भाई आपको बता दे कि मंडला जबलपुर नेशनल हाईवे तीस मार्ग में आवागमन करना अब आसान काम नहीं है। नेशनल हाईवे तीस की सड़कों पर उड़ रही धुल से बाइक सवार राहगीर लोगों को इस मार्ग में चलना बड़ा मुश्किल हो गया है पहले से लोग सड़कों पर बने गड्ढे से तो परेशान है कि लेकिन अब और उड़ती धुल का भी सामना करना पड़ रहा हैं । दरअसल भारी वाहन के आवाजाही बढ़ जाती है तो पीछे पीछे चलने वाले छोटे-छोटे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है और वाहन चालक को सड़क पर उड़ रही धुल आंखों के सामने ओझल कर देती है जिसके कारण देखा जाता है कि दुर्घटना होने की संभावनाएं बनी रहती है। बबेहा से कालपी तक बीच सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं और सड़कों में गिट्टी और पुलिया में लगे लोहे की छडे बाहर निकल पड़ी है जिससे आने जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो वही लोग दुर्घटनाग्रस्त होते भी हैं इस मार्ग की सड़कों में चलना इन दिनों किसी बहुत बड़ी चुनौती से कम नहीं है। बीच सड़क पर जगह जगह गड्ढे तो कहीं धुल के गुबार हादसे होने की आशंका बनी रहती है इसलिए कह रहे हैं कि सड़क पर चलना मगर समहल कर नहीं तो गिर पड़ोगे। बाइक सवार अगर सड़क मार्ग पर पड़ी गिट्टी में ब्रेक लगाते है या उससे बचने का प्रयास करने का सहारा लेते हैं तो उनकी बाइक फिसलने में बिल्कुल भी समय नहीं लगेगा और सड़क की जगह जगह से गिट्टी उखड़ चुकी ओर उखड़ी हुई गिट्टी के कारण किसी बड़े हादसे का शिकार हो जाएंगे।अगर समय रहते जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया तो क्षेत्र की भोली भाली जनता को कई प्रकार की दुर्घटनाओं से भुगतना पड़ेगा ओर लोग परेशान होते रहेंगे। जनप्रतिनिधि चैन की नींद सोते रहेगें परेशान बेचारी जनता भोग रही कोई करे भी तो क्या इस रास्ते मे चलना मजबूरी भी तो अगर आपकी अच्छा इलाज करना है या कुछ काम है तो जबलपुर ही नजदीक है जहाँ पर सभी व्यवस्था उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment