BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अगर आप भी पीते हैं रात को सोने से पहले दूध तो हो जाएं सतर्क, डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 25, 2022

अगर आप भी पीते हैं रात को सोने से पहले दूध तो हो जाएं सतर्क, डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा



दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बता दें कि दूध में प्रोटीन और कैल्शियम अच्छी मात्रा में मिलता है। इसके अलावा दूध में विटामिन ए, बी2 और बी12 भी होता है। कई लोग सुबह दूध पीते हैं तो कुछ लोग रात को सोने से पहले भी गर्म दूध पीते हैं। ऐसा माना जाता है कि सोने से पहले गर्म दूध पीने से नींद अच्छी आती है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि रात को सोने से पहले दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। एक डॉक्टर ने इस बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

30 साल की उम्र के बाद होती है ये समस्या
कैलिफोर्निया स्थित गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉक्टर पलानीअप्पन मणिक्कम का कहना है कि 30 साल से अधिक उम्र के लोगों में धीरे-धीरे लैक्टेज एंजाइम की कमी होने लगती है, जिसकी वजह से उनका शरीर दूध को पचा पाने में असमर्थ होने लगता है। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारी छोटी आंत में लैक्टेज एंजाइम पाया जाता है जो दूध में मौजूद लैक्टोज को छोटे-छोटे अणुओं जैसे ग्लूकोज और गैलेक्टोज में तोड़ने का काम करता है ताकि यह आसानी से अवशोषित हो सके।

पाचन संबंधी समस्या
डॉक्टर पलानीअप्पन का कहना है कि 30 साल की उम्र के आसपास हमारी छोटी आंत में लैक्टेज एंजाइम का उत्पादन काफी कम होने लगता है। ऐसे में लैक्टेज एंजाइम के बिना दूध सीधे ही बड़ी आंत में पहुंच जाता है और इसमें मौजूद बैक्टीरिया से पाचन की समस्या हो जाती है। अपच की वजह से इसका असर पेट की चर्बी पर होता है। ऐसे में लोगों को सोने से ठीक पहले दूध का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें पाचन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

बढ़ सकता है इंसुलिन लेवल
साथ ही उन्होंने बताया कि उन लोगों को भी सोने से पहले दूध का सेवन नहीं करना चाहिए, जिनको पाचन सबंधी कोई परेशानी नहीं है। इससे बीमारियां आपके पेट के आसपास घूमती रहती हैं। डॉ पलानीअप्पन ने बताया कि सोने से ठीक पहले दूध का सेवन करने से इंसुलिन लेवल बढ़ सकता है क्योंकि दूध में कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है जो सरकेडियन रिदम (बॉडी क्लॉक) को डिस्टर्ब करता है। ऐसे में अगर कोई रात को दूध का सेवन करता है तो उसे सोने से 2 से 3 घंटे पहले इसका सेवन करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment