BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
’मध्यप्रदेश की प्रस्तावित युवा नीति’: संभाग स्तरीय कार्यशाला संपन्न कलेक्टर हर्षिका सिंह ने दिया प्रेजेन्टेशन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 22, 2022

’मध्यप्रदेश की प्रस्तावित युवा नीति’: संभाग स्तरीय कार्यशाला संपन्न कलेक्टर हर्षिका सिंह ने दिया प्रेजेन्टेशन


 

मंडला 22 दिसम्बर 2022

                सुशासन सप्ताह अंतर्गत 21 दिसंबर को मध्यप्रदेश की प्रस्तावित युवा नीतिको प्रभावी बनाने के लिये संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 35 से कम आयुवर्ग के आईएएस, आईपीएस, आईएफएस व राज्य सेवा के राजस्व, पुलिस व कोष एवं लेखा सेवा के अधिकारियों ने भाग लिया।

                संभाग स्तरीय कार्यशाला में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने शिक्षा, कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विकास, मेरा मध्यप्रदेश-मेरा गांव, कला साहित्य संस्कृति विरासत एवं विविधता, युवा नेतृत्व एवं सामाजिक कार्य, पर्यावरण के प्रति हमारा उत्तरदायित्व एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता, जीवन के लिये खेल तथा समावेश एवं न्याय संगतता आदि विषयों पर अपने अनुभव साझा करते हुए आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment