BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रसोईया संघ ने अब सरकार के खिलाफ आंदोलन करने बनाया रणनीति... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 25, 2022

रसोईया संघ ने अब सरकार के खिलाफ आंदोलन करने बनाया रणनीति...




रेवांचल टाईम्स - मंडला मध्यान्ह भोजन संचालन  कार्य में लगे रसोईया अब सरकार के खिलाफ ताबड़तोड़ आंदोलन करने का मन बना लिए हैं। इस आशय की जानकारी रसोईया संघ सचिव सुरेश बघेल ने जारी विज्ञप्ति में दी है।

        विज्ञप्ति में बताया गया है, कि रसोईया संघ के आवाहन पर 7 से 9 दिसंबर तक जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। बावजूद इसके सरकार हाल ही के विधानसभा सत्र निकल जाने के बाद भी कोई प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगाई जा सकी है। इस बात से दुखी होकर रसोईया संघ के कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल करने का मन बना लिया है। जिसके लिए रविवार 25 दिसंबर को जिला मुख्यालय में संगठन की बैठक कर निर्णय लिया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी कहा  है,जनवरी और फरवरी के महीने में सरकार की ओर से रसोइयों के हित में कोई निर्णय नहीं जाता है, प्रदेश व्यापी आंदोलन के आगाज होगा। संगठन के प्रदेश संयोजक पी.डी.खैरवार ने संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सदस्यों से बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment