दैनिक रेवांचल टाइम्स - अंजनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंजनिया में पदस्थ डाक्टर अजयतोष मरावी का चयन पीजी कोर्स के लिए भोपाल हो जानें के बाद अंजनिया की स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से उतर गयी है।बताया जाता है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में करते हुए 30 बिस्तर का अस्पताल घोषित कर दिया गया है।
आसपास के अस्पताल में भी नहीं है डाक्टर-
एनएच 30 होने के कारण अंजनिया में 24 घंटे चिकित्सीय सेवाओं की आवश्यकता होती है।अंजनिया में आसपास के लगभग 70 गांवों के लोग इलाज करानें आते हैं परंतु यहां चिकित्सक न होने से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं।वहीं अंजनियां के समीपस्थ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककैया और माधोपुर में भी चिकित्सक नहीं हैं।

No comments:
Post a Comment