रेवांचल टाईम्स - मंडला पूरे राज्य में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात यानी 10 और 11 दिसंबर को नाइट कॉम्बिंग हेतु पुलिस मुख्यालय से विस्तृत निर्देश प्राप्त हुये थे। मंडला जिले में पुलिस अधीक्षक मंडला यशपाल सिंह राजपूत द्वारा नाइट कॉम्बिंग गस्त को सफल बनाने हेतु पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना चौकी प्रभारियों को अपने अधीनस्थ ज्यादा से ज्यादा स्टाफ को बाहर निकालने व उचित योजना, सावधानीपूर्वक निष्पादन और उचित गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए अपने थाना क्षेत्रों में कमिंग गश्त कर गिरफ्तारी एवं स्थाई वारंटी को चेकिंग कर गिरफ्तार करने, फरार आरोपियों के संभावित ठिकानो के संबंधित जानकारी लेकर दबिश देने, इनामी एवं निगरानी बदमाशो की चैकिंग करने, काॅम्बिग के दौरा जिलाबदर को चेकिंग करने, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, माइनर एक्ट की कार्रवाई जिसमें आबकारी, जुआ-सट्टा अधिनियम आदि शामिल है। निगरानी बदमाश चेकिंग, गुंडा चेकिंग, मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही, संदिग्ध वाहन जब्ती, बैंक एटीएम चेकिंग आदि हेतु निर्देशित किया गया था।
मंडला अनुभाग में पुलिस अधीक्षक मंडला ने किया कांबिग हेतु बल को रवाना
पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा दिनांक 10 दिसंबर 2022 को पुलिस लाइन मंडला से उपस्थित बल जिसमें राजपत्रित अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला गजेंद्र सिंह कंवर अनुभागिय अधिकारी पुलिस मंडला अश्विनी कुमार, डीएसपी राहुल कटरे, निरीक्षक जनक सिंह रावत निरीक्षक सुभाष बघेल, निरीक्षक ममता परस्ते आदि शामिल रहें को आवश्यक निर्देश देते हुए अलग-अलग पार्टियों को रवाना किया गया। कांबिंग गश्त में शामिल अलग-अलग पार्टियों ने कस्बों का भ्रमण कर गिरफ्तारी एवं स्थाई वारंटी को चेकिंग कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, आरोपियों के संभावित ठिकानो में जानकारी लेकर दबिश दिया गया, टीम द्वारा काॅम्बिग के दौरा जिलाबदर को चेकिंग किया गया। साथ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, माइनर एक्ट की कार्रवाई जिसमें आबकारी, जुआ-सट्टा अधिनियम आदि शामिल है।
06 राजपत्रित अधिकारी सहित 150 से भी अधिक की संख्या में शामिल रहें पुलिस कर्मी, महिला पुलिसकर्मियों भी दबीश में रही शामिल
उक्त कांबिंग गस्त में 04 पुलिस अनुभाग अंतर्गत थाना क्षेत्रों में की गई कार्यवाही में राजपत्रित अधिकारियों सहित डेढ़ सौ की भी अधिक की संख्या पुलिस बल शामिल रहा जिनके द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में दबिश एवं चेकिंग की कार्रवाई की गई।
50 से भी अधिक संख्या में वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
अलग-अलग पुलिस अनुभाग अंतर्गत थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए काॅबिंग गश्त के दौरान 31 स्थाई वारंटी एवं 20 गिरफ्तार वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
35 आरोपियो को गिरफ्तार एवं 09 जिलाबदर की गई चैकिंग
उक्त कंबिंग गश्त के दौरान अलग-अलग धाराओं के 35 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा 9 जिलाबदर चेक किए गए।
31 प्रतिबंधात्मक एवं 29 माइनर एक्ट की कार्य कार्यवाही
काॅम्बिग गश्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 31 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तथा माइनर एक्ट की 29 कार्रवाई की गई जिसमें सट्टा अधिनियम के अंतर्गत 07 ,आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 01 तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 21 अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
44 निगरानी 48 गुंडा की चैकिंग, 46 मोटर व्हीकल की कार्यवाही
पूरे राज्य में चलाए जा रहे हैं नाइट कॉंबिंग अंतर्गत मंडला पुलिस द्वारा 44 निगरानी बदमाश 48 गुंडा चैकिंग की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल की एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 40 मोटरसाइकिल चालको पर कार्रवाई की गई तथा तीन संदिग्ध वाहन जप्त किए गए।
पुलिस अधीक्षक ने स्वयं उपस्थित होकर की मॉनिटरिंग
मंडला पुलिस द्वारा अभियान के रूप में चलाये गये काॅम्बिग गस्त की मोनिटरिंग पुलिस अधीक्षक मंडला यशपाल सिंह राजपूत द्वारा की गई मुहिम में एडीशनल एसपी गजेन्द्र सिंह कंवर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंडला अश्वनी कुमार, डीएसपी राहुल कटरे, एसडीओपी बिछिया खुमान सिंह धुर्व, एसडीओपी निवास सुश्री आकांक्षा परस्ते, रक्षित निरीक्षक कमलेश परस्ते, अलग अलग थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी तथा पुलिस लाइन एवं थानों के अधिकाधिक उपलब्ध बल के साथ मिलकर गस्त कर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज़ कराई।
.jpeg)


No comments:
Post a Comment