BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शासकीय भूमि पर निजी कारोबार प्रशासन बेखबर... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 11, 2022

शासकीय भूमि पर निजी कारोबार प्रशासन बेखबर...



रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खंड नारायणगंज क्षेत्र में खुले आम सड़क के किनारे निजी उपयोग के लिए व्यापारी निजी ट्रांसफार्मर लगा रहे हैं जबकि लगभग 27 की दूरी में ट्रांसफार्मर लगना चाहिए परंतु प्रशासन बेखबर होकर मूकदर्शक बना हुआ है

मामला है पडरिया पंचायत अंतर्गत नारायणगंज - टिकरिया रोड़ का जहां पर गल्ला व्यापारी अपने निजी स्वार्थ के लिए सड़क के किनारे निजी व्यवसाय हेतु ट्रांसफार्मर लगा रहे हैं जिससे आवागमन में अवरोध पैदा हो रहा है  

बड़े हादसे का इन्तजार कर रहा प्रशासन

सड़क पर बड़ी संख्या में बस, आटो, हाईवा और अन्य प्रकार के वाहन निकलते रहते हैं  जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है परंतु पंचायत प्रशासन और बिजली विभाग इन व्यापारियों पर कार्रवाई करने से बचता नजर आता है!


निजी स्वार्थ के लिए शासकीय भूमि का हनन

निजी स्वार्थ के लिए कुछ लोग शासकीय भूमि पर कब्जा कर के शासकीय भूमि का हनन कर रहे हैं आने वाले समय पर अगर इन अवैध ट्रांसफार्मर की वजह से कुछ हादसा हुआ तो कौन जिम्मेदार होगा इसकी परवाह ना ही इन व्यापारियों को है

No comments:

Post a Comment