रेवांचल टाईम्स - मंडला की नारायणगंज जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पड़रिया मे विकास कार्यों पर रोक लग गई है मनरेगा कार्यो में मजदूर ना मिलने से विकास कार्य ठप पड़े हुई है
नाला सैंक्शन होने के बाद भी नहीं शुरू हो पा रहा निर्माण कार्य
पंडरिया पंचायत अंतर्गत बस स्टैंड से टिकरिया रोड में स्थित सेंट्रल बैंक के सामने का नाला सैंक्शन हो चुका है परंतु नाले में कार्य करने के लिए मनरेगा योजना के तहत कोई भी मजदूर नहीं मिल पा रहा है जिससे नाला निर्माण अभी भी शुरू नहीं हो पा रहा है पंचायत के जिम्मेदार लोगों का कहना है कि मजदूर ना मिलने से यह निर्माण कार्य रुका हुआ है।
नाला निर्माण ना होने से लोगों को हो रही असुविधा
पक्का नाला निर्माण ना होने से आवागमन में राहगीरों और बस्ती में रहने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है नाले में सुअर लोटते रहते हैं जिससे नाले की गंदगी सड़क पर आ जाती है बारिश के समय नाले का पानी लोगों के घरों में भर जाता है परंतु पंचायत इस ओर ध्यान नहीं दे पा रही है।

No comments:
Post a Comment