BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंगलवार के उपाय: किस्मत नहीं दे रही साथ तो मंगलवार के दिन इन उपायों को करने से मिलेगा लाभ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 6, 2022

मंगलवार के उपाय: किस्मत नहीं दे रही साथ तो मंगलवार के दिन इन उपायों को करने से मिलेगा लाभ



रेवांचल टाईम्स:हफ्ते के सातों दिन अलग-अलग भगवान को समर्पित है और आज यानि मंगलवार के दिन भगवान राम भक्त का पूजन किया जाता है. क्योंकि मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है और अगर आप जीवन में कुछ कष्टों का सामना कर रहे हैं तो विधि-विधान के साथ हनुमान जी का पूजन अवश्य करें. इसके अलावा यदि आप मंगलवार के दिन कुछ विशेष उपाय अपनाएंगे तो आपको हर परेशानी से मुक्ति मिलेगी.
मंगलवार के दिन अपनाएं ये उपाय

तुलसी की माला: अगर आप हनुमान जी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन पूजा करने के दौरान उन्हें तुलसी की माला अर्पित करें. कहते हैं कि तुलसी की माल हनुमान जी को पहनाने से वह प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

बूंदी का प्रसाद: हनुमान जी को बूंदी और बूंदी से बने से लड्डू पसंद है. इसलिए मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर उन्हें बूंदी चढ़ाएं और फिर उसे प्रसाद के तौर पर सबको बांट दें.

सिंदूर का लेप: अगर आप जीवन में कुछ परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो मंगलवार के दिन उन्हें सिंदूर का लेप लगाएं. सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर तैयार किया गया लेप हनुमान जी को लगाने से उनका आशीर्वाद मिलता है और सभी कष्ट दूर होते हैं.

गुड़ और चना: मंगलवार के दिन यदि आप बंदरों और गाय को गुड़ व चना खिलाना भी बेहद लाभकारी होता है. कहते हैं कि इससे भगवान का आशीर्वाद मिलता है और सभी रूके हुए कार्य पूर्ण होते हैं.

हनुमान चालीसा का पाठ: मंगलवार के दिन अगर आप हनुमान जी को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो पूजा करने के बाद वहीं मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें. इससे आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. रेवांचल टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

No comments:

Post a Comment