BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए डाइट में शामिल कीजिये ये फूड्स - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 6, 2022

स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए डाइट में शामिल कीजिये ये फूड्स



हम सभी को हेल्दी, सुंदर और साफ स्किन चाहिए। ये हमारे कॉन्फिडेंस को बढ़ाने का काम करती है और क्लियर स्किन पाने के लिए हम पता नहीं क्या-क्या करते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि स्किन की खूबसूरती ऊपरी केयर के साथ-साथ अंदरूनी हेल्थ पर भी निर्भर करती है। हमारा शरीर जितना हेल्दी रहता है हमारी स्किन भी उतनी ही ज्यादा ग्लो करती है। साफ, नॉन-टॉक्सिक स्किन केयर रूटीन काफी ज्यादा जरूरी होता है जो आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो देता है। हम सभी को हेल्दी, सुंदर और साफ स्किन चाहिए। ये हमारे कॉन्फिडेंस को बढ़ाने का काम करती है और क्लियर स्किन पाने के लिए हम पता नहीं क्या-क्या करते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि स्किन की खूबसूरती ऊपरी केयर (Skin Care) के साथ-साथ अंदरूनी हेल्थ पर भी निर्भर करती है। हमारा शरीर जितना हेल्दी रहता है हमारी स्किन भी उतनी ही ज्यादा ग्लो करती है। साफ, नॉन-टॉक्सिक स्किन केयर रूटीन काफी ज्यादा जरूरी होता है जो आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो देता है। आज हम आपको ऐसे 5 फूड्स ऐसे बताएँगे जो अपने अगर अपनी डेली डाइट में शामिल कर ली तो आपकी स्किन एकदम ग्लोइंग और क्लियर बन जाएगी।

1- टमाटर
टमाटर एंटीऑक्सीडेंट में हाई होते हैं और लाइकोपीन से भरे होते हैं। ये स्किन को ज्यादा बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। आपको अपनी डाइट में इसे स्मूदी के रूप में शामिल करना चाहिए जो आपकी स्किन टोन को बेहतर बना सके।
2 – पपीता
स्किन केयर के लिए एक और बहुत अच्छा फूड है पपीता जो आपके फेस को साफ और एक्ने फ्री रखता है। पपीते में पेपेन होता है जो एक तरह का डाइजेस्टिव एंजाइम है। ये एंजाइम इतना असरदार होता है कि इससे डेड स्किन सेल्स भी आसानी से हट जाते हैं। ये एक्ने के निशान, स्किन के मॉइश्चर और बंद पोर्स के लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है।
3 – डार्क चॉकलेट
कोको पाउडर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और डार्क चॉकलेट आपकी स्किन के लिए अच्छी होती है। ध्यान रहे यहां पर मीठी चॉकलेट नहीं बल्कि डार्क चॉकलेट की बात हो रही है जो आपकी स्किन के ब्लड सर्कुलेशन के लिए अच्छी होती है। जिसमें 70% कोको हो वो चॉकलेट ज्यादा अच्छी होती है।
4 – गाजर
गाजर विटामिन – A से भरपूर होता हैं , विटामिन A , बॉडी और स्किन दोनों को ही हेअल्थी रखता हैं। इससे आपकी स्किन रिंकल्स फ्री रहेगी और नेचुरल ग्लो निखार के सामने आएगा
5 – खीरा
खीरा एक पानी से भरा हुआ फ़ूड होता हैं , जो आपकी स्किन को और आपको हाइड्रेटेड रखने का काम करता हैं , ये एक्ने और UV रेडिएशन से आपकी स्किन को बचता हैं। इसके साथ ही ये स्किन सेल्स को डैमेज होने से भी बचता हैं।

No comments:

Post a Comment