रेवांचल टाईम्स - नैनपुर किसानों को अपने खेतों में सिंचाई के लिए समय पर नहर का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। जिसकी शिकायत क्षेत्र के किसानों ने नैनपुर एसडीएम प्रियंका वर्मा से की थी। इस शिकायत को संज्ञान में लेकर एसडीएम प्रयास शुरू किए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने को कहा। जिसके बाद किसानों को बड़ी राहत नही मिली है।
गौरतलब है कि बोनी के समय गौझी नैनपुर इटका और नहर के अंतिम छोर के आसपास के खेतों में नहर के पानी की समस्या बनी हुई थी। नहर के अंतिम टेल तक पानी ही नहीं पहुंच पा रहा था। किसान लगातार इसकी मांग कर रहे जोकि आज तक नही पहुँच पाया है। कुछ लोग झूठी खबर का लगतार प्रकाशन कर रहें हैं। कि अधिकारियों ने किसानों को पानी मिल गया हैं। मगर सूखे की कगार पर है । पूरा छेत्र हैं मगर प्रशासन अपनी तारीफ छपवाने में लगा है। कि किसानों आज तक पानी नही मिला है। मगर अधिकारी अपने निजी संवाददाता से तारीफ प्रकाशन करवा रहें हैं। यहाँ किसान पानी के लिये भटक रहें हैं।
सिंचाई के लिए खेतों तक नही पहुंचा पानी किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें ।
क्षेत्र के किसानों में चिंता की लहर है। की नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचने से बोनी और अन्य खेती के कार्य के लिये किसानों को नहर का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सतत मानीटरिंग करते रहने के भी निर्देश दिए हैं। कहा गया कि यदि को बांध बनाकर या नहर काटकर पानी को रोकता है तो तत्काल कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही रोजाना कितना पानी किस क्यूसेक मात्रा में बांध के माध्यम से नहर में छोड़ा जा रहा है। इसकी सूचना प्रदान की जाए। मगर आज टेल के किसानों को पानी नही मिला है। वही अधिकारी अपनी तारीफ छापा रहें हैं । और किसान परेशान है। मगर की तारीफ के पुल और समा बाधा जा रहा हैं मगर किसानों की तकलीफ कोई सुनने वाला नही है।

No comments:
Post a Comment