BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग नशा मुक्ति के प्रति ग्रामीणों को जागरूक कार्यक्रम आयोजन किया गया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 18, 2022

पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग नशा मुक्ति के प्रति ग्रामीणों को जागरूक कार्यक्रम आयोजन किया गया



रेवांचल टाइम्स डिंडोरी  बजाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती सूदूर आदिवासी वन ग्राम पंडरीपानी में जिला पुलिस बल डिण्डौरी द्वारा शपुलिस अधीक्षक  संजय सिंह के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दौरान ग्राम पंडरीपानी में किया गया । जिसमें ग्राम पंडरीपानी, ठाढपथरा, चकरार, केन्द्राबहरा, झिरियाबहरा के ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस दौरान जिला डिण्डौरी के कलेक्टर विकास मिश्रा की उपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम तथा जनसेवा कार्यक्रम के लिए तत्समय मनोनीत कलेक्टर शिवकुमारी धुर्वे द्वारा उपस्थित जनसमुदाय से जनसंवाद कर नशामुक्ति के प्रति ग्रामीण जनों को जागरूक किया गया तथा मानव दुर्व्यापार के प्रति सचेत किया गया और पेसा एक्ट के संबंध में ग्राम वासियों को जानकारी प्रदान की गई । इसके साथ ही ग्राम पंडरीपानी, ठाढपथरा, चकरार, केन्द्राबहरा, झिरियाबहरा के युवकों को बॉलीबाल किट प्रदान कर खेल के प्रति प्रोत्साहित किया गया तथा विशेष सहयोगी दस्ता में भर्ती हेतु जानकारी प्रदान की गई इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी बजाग  गिरवर सिंह उइके, निरी. राजेन्द्र बिसेन, प्रआर. दिगम्बर उईके एवं आर. राघवेन्द सिंह, आर. शैलेन्द्र मरावी, दीपक पाटले, करंजिया ब्लॉक खेल समन्वयक लक्ष्मी बनावल, ललित बनावल तथा अन्य शासकीय विभागों के अधिकारी/कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment