BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सहायक मैनेजर आये दिन ग्राहकों से करती है ने अभद्रता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 13, 2022

सहायक मैनेजर आये दिन ग्राहकों से करती है ने अभद्रता


रेवांचल टाईम्स - मंडला घुघरी जनपद मुख्यालय के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में ब्रांच मैं ही असिस्टेंट मैनेजर ने एक महिला के साथ अभद्रता की! मामला 12 दिसंबर दिन सोमवार का हैं घुघरी जनपद के ही ग्राम पंचायत उमरिया के एक महिला अपने छोटे से बच्चे को लेकर के लगभग 11:00 बजे सेंट्रल बैंक पहुंची पैसा निकालने के लिए स्लिप जमा करने पर असिस्टेंट मैनेजर ने उस महिला के साथ अभद्रता की उन्होंने डांट कर उस महिला से कहा कि तुम्हारा खाता छोटा है इसे बड़ा करा कर लेकर आओ तब जाकर तुम्हारी राशि निकल पाएगी अन्यथा नहीं निकल पाएगी! इस बात पर महिला और उसके पति और असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर के बीच विवाद चलता रहा मैनेजर ने कहा तुम्हें जहां जाना है वहां जाकर मेरी शिकायत कर दो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता जन चर्चा है कि आए दिन इस बैंक में ग्राहकों और बैंक कर्मियों के बीच विवाद चलता रहता है पैसे लेने और जमा करने वाले ग्राहकों को होना पड़ता परेशान कभी सर्वर नही तो कर्मचारी समय मे नही पहुँचते है आसपास के ग्राम पंचायतों से आए ग्रमीण कई घंटों तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी ब्रांच मैनेजर ने राशि आहरण नहीं की और भीड़ का हवाला देते हुए गाली गलौज करता रहा आपको बता दें कि घुघरी जनपद के अंतर्गत दो ही ऐसे बैंक है जो संचालित हैं और ग्राहकों का अधिकांश लेना-देना सेंट्रल बैंक से ही होता है! इस बात से सभी अवगत है कि बैंक ग्राहकों की होती है बैंक कर्मी ग्राहकों की सेवा के लिए होते हैं जिस दिन ग्राहक बैंक जाना बंद कर दें उस दिन बैंक की स्थिति खराब हो जाएगी और बैंक बंद भी हो सकता हैं  ग्राहक से अभद्रता पूर्ण व्यवहार करना निश्चित ही बैंक एवं बैंक कर्मचारियों के लिए नुकसानदेह हो सकता है ऐसी बैंकों पर कार्रवाई होनी जरूरी है!

 इनका कहना है...

हमारा खाता इस बैंक हमे पैसे निकालने के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है और ऊपर से मैडम जी सीधे मुँह बात नही करती जीतना पैसे निकलते नही उतना बैंक के चक्कर काटना पड़ता हैं। और आने जाने बहुत पैसा लगता है।

                                        ग्रामीण

                                      ग्राम लाटो

No comments:

Post a Comment