BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उप लोक सेवा केंद्र की हुई शुरुआत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 13, 2022

उप लोक सेवा केंद्र की हुई शुरुआत...




रेवांचल टाईम्स - मंडला के बम्हनी बंजर में आज दिनांक13/12/2022/को बम्हनी नगर में उप लोक सेवा केंद्र की शुरुआत क्षेत्रीय विधायक देवसिंह सैयाम के मुख्य अतिथ्यऔर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना हरदहा कीअध्यक्षता में सम्पन्न हुई।आज के इस आयोजन में कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यअतिथि ने कन्याओं के पूजन से पूजन के बाद उप लोक सेवा केंद्र का रिबन काटकर श्रीगणेश किया इसके बाद लोक सेवा केंद्र की जिला प्रबंधक श्रीमती कविता गुप्ता ने शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की इस केंद्र के माध्यम से यहां के लोगों को लगभग 32विभागों से जुड़ी 300 योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को इस केंद्र में मिलेगा और आय -जाति प्रमाण पत्र जननी सुरक्षा योजना और नक्शा खसरा जैसी जानकारी तत्काल मिलेगी और अन्य जानकारियां शासन से निर्धारित समय पर उपलब्ध होगी।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक देवसिंह सैयाम ने बताया की बहुत पहले से यहां पर इस केंद्र की आवश्यकता महसूस की जा रही थी क्योंकि बम्हनी नगर इस हवेली क्षेत्र का केंद्र बिंदु है और यहां इस केंद्र के खुलने से अब इन छोटे छोटे कार्यों के लिए नगर और ग्रामीण जनो को किराया लगाकर जिलामुख्यालय नहीं जाना पडेगा जिससे लोगों के धन और समय की बचत होगी और समय भी बचेगा और आने वाले समय में हम कोसिस कर रहे हैं कि आधार कार्ड बनवाने मे जो अभी समस्या आ रही है वह आने वाले समय में न हो और यहीं पर आसानी से आधार कार्ड बन जाए।नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना हरदहा ने भी इस केंद्र की शुरुआत करने के लिए शासन प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में मंडला एस.डी.एम.पुष्पेन्द्र आहके मंडला नायब तहसीलदार अजेन्द्र नाथ बम्हनी, नगर परिषद की सी.एम.ओ.श्रीमती मीना पटेल, हल्का पटवारी प्रताप धुर्वे नगर परिषद की इंजीनियर श्रीमती शिल्पा मेश्राम, लेखापाल सुरेन्द्र चंद्रौल के साथ साथ नगर के उपाध्यक्ष बद्रीनंदा एवं पार्षदगण और मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्रौल, ओमप्रकाश चंद्रौल पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमंत उपाध्याय के साथ अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment