BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गांजा, शराब, जुआ सट्टा जोरों पर,कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 13, 2022

गांजा, शराब, जुआ सट्टा जोरों पर,कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल...


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के नारायणगंज जनपद क्षेत्र में अवैध काले कारोबार चरम सीमा पर है नारायणगंज का नाम नारायण भगवान के नाम के ऊपर रखा गया परंतु अपने नाम के बिल्कुल विपरीत यहां काम हो रहे हैं।

नगर वासी परेशान, नहीं है कोई सुनवाई

नारायणगंज नगर में  हर गली मोहल्ले में नशीले पदार्थ और सट्टा जुआ का कारोबार गुलजार हो रहा है जिससे नारायणगंज की युवा पीढ़ी का भविष्य पूर्ण रूप से ख़राब हो रहा है परंतु प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है अगर जल्द ही इन अवैध कारोबारियों पर प्रशासन ने शिकंजा नहीं कसा तो नारायणगंज क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से अव्यवस्थित हो जायेगी।


महिलाएं और ग्रामीण जिले में ज्ञापन देने की तैयारी में

नारायणगंज क्षेत्र में खुले आम चल रहे अवैध कारोबार को अगर स्थानीय प्रशासन ने समय रहते बन्द नहीं करवाया तो मजबूरन ग्रामीण और महिलाएं जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर नगर में चल रहे अवैध कारोबार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।


स्थानीय प्रशासन की आखिर क्या है, मजबूरी


स्थानीय प्रशासन आखिर क्यों अपनी आंखों से पट्टी नहीं हटा रहा रोजाना समाचार पत्र और अखबार में प्रकाशित हो रही अवैध कारोबार और सट्टा पट्टी की खबरों पर संज्ञान लेकर क्यों इन कारोबारियों पर कार्रवाई नहीं हो रही, सूत्रों के मुताबिक अब गांव में यह चर्चा है कि स्थानीय प्रशासन को हर महीने सट्टेबाजों और दलालों के द्वारा हिस्सा दिया जाता है इसलिए प्रशासन कार्रवाई से पीछे हटता है

No comments:

Post a Comment