BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आखिर क्यों नहीं हो रही सट्टा और अन्य अवैध कामों पर कार्यवाही... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 23, 2022

आखिर क्यों नहीं हो रही सट्टा और अन्य अवैध कामों पर कार्यवाही...





रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड नारायणगंज के अंतर्गत सभी गांव कस्बों में सट्टा कारोबार अपने चरम पर है । टिकरिया थाना के अंतर्गत अधिकतर गांवों में सट्टा का अवैध कारोबार चल रहा है। प्रशासन की जानकारी के बाद भी इन पर कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है अपितु ये कारोबार दिनों दिन फल फूल रहा है ।


जिला और स्थानीय प्रशासन नहीं दे रहा है ध्यान 

विगत दिनों से अखबार में खबर के माध्यम से प्रशासन को क्षेत्र में चल रही गतिविधियों के बारे में चिताया जा रहा है परंतु पुलिस प्रशासन द्वारा इन पर कोई कड़ी कार्यवाही न करना ये जताता है कि ये अवैध काम प्रशासन की मर्जी से चल रहे हैं। और मुख्यालय में बैठे पुलिस कप्तान आये दिन थाना प्रभारीयो को आदेश दे रहे कि आपराधिक गतिविधियों पर ध्यान दे और कार्यवाही करे इसके बाद भी सामजिक बुराई जैसे अपराध आज खुलेआम हो रहे जो आज नगर से लेकर ग्रामीण अँचलों तक जनचर्चा है कि पुलिस कप्तान के आदेशों को पालन आखिर अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी क्यो नही कर रहे है या जो पुलिस कप्तान द्वारा जो आदेश मीडिया के माध्यम से निकाल रहे है वह केवल एक दिखबा है और खानापूर्ति है जो आदेशो के बाद भी आज जिले कोई भी थाना इस अपराध से अछूता नही है मंडला मुख्यालय सहित सभी थानों में सट्टा आज खुलेआम खिलाया जा रहा हैं।


दिखावे के लिए कर देते कार्यवाही 


  अवैध कामों को बढ़ावा देते हुए प्रशासन द्वारा छोटी मोटी कार्यवाही कर अपना पल्ला झाड़ लिया है । कहने के लिए इनके द्वारा कार्यवाही की जा रही है आखिर ऐसा कब तक चलेगा ।


जिला प्रशासन को लेना चाहिए संज्ञान में 


 अवैध कामों को लेकर जिला प्रशासन को उचित कार्यवाही के निर्देश स्थानीय प्रशासन को देना चाहिए जिससे अवैध कामों में रोकथाम के साथ जनता की नजरों में अपनी छवि सुधार सकें । 


सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इन कामों में लिप्त है नेता और जनप्रतिनिधि 


नारायणगंज तहसील के अंतर्गत चल रहे सट्टा और अन्य अवैध कामों में नेताओ और जनप्रतिधि हस्तक्षेप सुनने आ रहा है । इनके द्वारा स्थानीय प्रशासन को दवाब बना कर अवैध कामों संचालित किया जा है । जिसे संचालित कराने के एवज में अवैध कामों में लिपट व्यक्तियों द्वारा नेताओं और जनप्रतिनिधियों की जेब गरम की जा रही होगी तभी अवैध कामों पर कोई करवाही करने से प्रशासन पीछे हटता हुआ दिखाई दे रहा है ।


आखिर क्यों नहीं हो रही इन अवैध कामों पर कार्यवाही । कार्यवाही न होने के कारण प्रशासन पर उठ रहे सवालिया निशान कहीं प्रशासन द्वारा सट्टे में लिप्त व्यक्तियों से मोटी रकम लेकर इनके अवैध कामों को फलने फूलने तो नहीं दिया जा रहा है ।


जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से जनता का अनुरोध है अवैध कामों पर कड़ी कार्यवाही कर इन अवैध कामों को बंद कराया जाए जिससे जनता और प्रशासन के बीच सामंजस्य  अच्छा हो सके और प्रशासन पर जनता का विश्वास बना रहे ।

No comments:

Post a Comment