रेवांचल टाईम्स - मण्डला के थाना निवास के अंतर्गत सवारी ऑटो पलटी जाने से घायल हुए 03 व्यक्तियों को डायल-112/100 सेवा ने पहुँचाया अस्पताल
जिला मंडला के थाना निवास के अंतर्गत डाला खापा मे सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से 03 व्यक्ति घायल हो गए थे । पुलिस सहायता के लिए सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 12-12-2022 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से 03 घायल व्यक्तियों को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही. वाहन एवं चिकित्सा वाहन से ले जाकर उपचार हेतु निवास अस्पताल मे भर्ती करवाया । जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।


No comments:
Post a Comment