BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जीवन में आ रहे सभी संकट दूर करेगा मंगलवार का यह उपाय, खुलेंगे धन प्राप्ति के रास्ते - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 13, 2022

जीवन में आ रहे सभी संकट दूर करेगा मंगलवार का यह उपाय, खुलेंगे धन प्राप्ति के रास्ते



हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है और इस दिन उनका विधि-विधान के साथ पूजन किया जाता है. कहते हैं ​कि हनुमान अगर अपने भक्त से प्रसन्न हो जाएं तो उसके जीवन में आ रहे सभी दुखों को दूर कर खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं. इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति नौकरी या धन प्राप्ति के क्षेत्र में बाधाओं का सामना कर रहा है तो उसे मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करने के साथ ही कुछ विशेष उपाय भी अपनाने चाहिए. आइए जानते हैं मंगलवार के चमत्कारी उपाय.
मंगलवार के उपायअगर कोई व्यक्ति नौकरी के क्षेत्र में बार-बार मिल रही असफलताओं से दुखी है तो निराश न हो, बल्कि मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करें. इस दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर उनके समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाएं और वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. साथ ही बजरंगबली को मीठे पान का बीड़ा अर्पित करें. इससे आपको जल्द नौकरी मिलेगी.
इसके अलावा घर में सुख-समृद्धि के लिए मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी का पूजन करें. उन्हें 21 मंगलवार तक गुड़ और चना अर्पित करें. इसके बाद 21वें मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं. इससे वह प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं.
मंगलवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद हनुमान मंदिर में जाकर पूरे श्रद्धा भाव के साथ बजरंगबाण का पाठ करें. यदि ऐसा लगातार 21 मंगलवार तक किया जाए तो सभी शत्रुओं का नाश होगा.
मंगलवार के दिन एक पात्र में जल लेकर उसके हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष रखें और वहीं बैठकर हनुमान बाहुक का पाठ करें और पाठ पूरा होने के बाद जल ग्रहण कर लें. फिर पात्र में दूसरा जल भरकर रखें और ऐसा लगातार 21 मंगलवार तक करें. इस उपाय को करने से व्यक्ति को समस्त रोगों से छुटकारा मिलता है.

No comments:

Post a Comment