Breaking

revanchal times new

मंगलवार को हनुमान मंदिर में जाकर नींबू-लौंग का करें ये खास उपाय, पूरे होंगे कार्य, दूर होगी हर समस्या

 



नींबू का उपयोग कई चीजों में होता है, जैसे खाने में स्वाद के लिए, सफाई के लिए, सौंदर्य के लिए और पूजन आदि में भी नींबू का उपयोग किया जाता है। इतने फायदों के साथ नींबू आपकी किस्मत को भी चमका सकता है। नींबू स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। ये बात तो सभी जानते

नींबू का उपयोग कई चीजों में होता है, जैसे खाने में स्वाद के लिए, सफाई के लिए, सौंदर्य के लिए और पूजन आदि में भी नींबू का उपयोग किया जाता है। इतने फायदों के साथ नींबू आपकी किस्मत को भी चमका सकता है। नींबू स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। ये बात तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू कुछ और कामों में भी उपयोग किया जाता है। जिन दूसरे कामों में नींबू का उपयोग किया जाता है वे किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। नींबू के ऐसे उपयोग काफी पुराने समय से किया जाते रहे हैं।

नींबू के उपाय बुरी नजर, बुरी आत्माओं, भूत प्रेत आदि बाधाओं को भी दूर रखने में बेहद कारगर होते हैं। यही कारण है कि लोग इसे घर, दुकान आदि में टांगते हैं। ग्रंथों में कई ऐसे प्रयोगों के बारे में बताया गया है जिनकी मदद से असंभव कार्य को भी संभव बनाया जा सकता है। इन प्रयोगों में विशेष पौधे, पूजा सामग्री, फल तथा अन्य चीजों का उपयोग होता है। तंत्र के अनुसार नींबू तथा लौंग के टोने-टोटके द्वारा जीवन की कई समस्याओं को एक झटके में खत्म किया जा सकता है। तो आइये जानते है नींबू के कुछ कारगार उपाय, थोड़ा विस्तार से।

सामान्यत: नींबू का उपयोग बुरी नजर से बचने के लिए किया जाता है। बुरी नजर लगने का मुख्य कारण यह है कि जब कोई व्यक्ति किसी दुकान को, किसी चीज को, किसी बच्चे या अन्य इंसान को लगातार अधिक समय देखता रहता है तो उसे बुरी नजर लग जाती है। बुरी नजर लगने के बाद व्यक्ति का चलता व्यवसाय भी मंदा हो जाता है, पैसों की तंगी आ जाती है, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इससे बचने के लिए दुकानों और घरों के बाहर नींबू-मिर्च टांग दी जाती है। ऐसा करने से नींबू-मिर्च देखने मात्र से ही नींबू का खट्टापन और मिर्च तीखापन बुरी नजर वाले व्यक्ति की एकाग्रता को भंग कर देता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post