BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सेहत के लिए सबसे बेस्ट है सोंठ वाला दूध, जानिए इसके चौकाने वाले फायदे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 26, 2022

सेहत के लिए सबसे बेस्ट है सोंठ वाला दूध, जानिए इसके चौकाने वाले फायदे



सोंठ वाला दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह बेहद गुणकारी होता है। जी हाँ और अगर आप सोंठ वाला दूध पीएंगे तो सेहत को कई लाभ मिलेंगे। आप सभी को यह भी बता दें कि सर्दियां शुरू होते ही ऐसी ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए, जो शरीर को गर्म रखने के साथ मौसमी रोगों को भी दूर रख सकें। जी दरअसल सर्दियों में अदरक के सेवन से सर्दी, जुकाम और खांसी आदि की समस्याएं कम होती हैं। जी दरअसल अदरक में भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर और विटामिन सी आदि होते हैं। इसको खाने से शरीर गर्म रहता है और रोग भी दूर होती हैं। ठंडे मौसम में इंसान अदरक का, तो काफी प्रयोग करते है, लेकिन क्या आप जानते हैं सूखी हुई अदरक का पाउडर यानि सोंठ भी शरीर के लिए काफी हेल्दी होती है। जी हाँ और इसको दूध में मिलाकर लेने से शरीर लंबे वक्त तक हेल्दी रहता है पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। अब हम आपको बताते हैं सर्दियों में सोंठ वाले दूध के फायदे।

गले की खराश होगी दूर: अक्सर ठंडे मौसम में गले में खराश होना आम बात है। गले में खराश के साथ दर्द की समस्या होती है। ऐसा होने के चलते रात को सोंठ वाला दूध पीने से यह समस्याएं ठीक होती है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो गले के बैक्टीरिया को दूर करके खराश की परेशानी को आसानी से ठीक करते हैं।

इम्यूनिटी होगी मजबूत: अगर आप सर्दियों में सोंठ वाला दूध पीएंगे तो आपकी सेहत को कई फायदे मिलेंगे। सर्दियों में सोंठ वाला दूध पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसी के साथ सर्दियों में इसको पीने से मौसमी रोग दूर होती हैं। सोंठ वाले दूध को रोज आसानी से पीया जा सकता है। इसको पीने से शरीर गर्म रहता है।

पाचन तंत्र रहेगा ठीक: अगर आप सोंठ वाला दूध पीएंगे तो आपका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा। अदरक खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसी के साथ सोंठ वाला दूध नियमित पीने से कब्ज, अपच और पेट दर्द आदि से छुटकारा मिलता है।

चिकित्सक से परामर्श के बाद पीएं: ठंडे मौसम में सोंठ वाला दूध पीना शरीर के लिए बेहद लाभदायक होता है, हालाँकि ध्यान रखें अगर आपको कोई रोग या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment