BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सुशासन के तहत आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 25, 2022

सुशासन के तहत आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन...



दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड मवई में 25 दिसंबर 2022 रविवार आदिवासी बाहुल्य जिले का दूरस्थ इलाका मवई जहां सुशासन के तहत आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया । आयुष स्वास्थ्य मेले में आयुर्वेदिक 'होम्योपैथिक ' यूनानी एवं एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति के विभिन्न डॉ चिकित्सक एवं स्टॉप भिन्न-भिन्न औषधियों के साथ उपलब्ध रहे |विभिन्न पद्धतियों से इलाज हेतु अलग-अलग स्टाफ एवं काउंटर की व्यवस्था की गई। सबसे अधिक आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज कराने हेतु जनसामान्य में अधिक विश्वास देखा गया ।

    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार सुपाच्य आहार के तहत विभिन्न व्यंजन सब्जियां एवं मिष्ठान आदि के लिए भी स्टाल लगाए गए ।विभिन्न प्राकृतिक उत्पादों से बेहतर स्वास्थ्य एवं बेहतर स्वाद की वस्तुओं के लिए भी अलग-अलग स्टॉल लगाए गए । विभिन्न प्राकृतिक उत्पादों से विभिन्न प्रकार की दवाइयां एवं स्वादिष्ट व्यंजनोंको तैयार करने के लिए कई केंद्र स्थापित किए गए हैं जिसमें अंजनिया 'बिछिया ' मेढ़ा 'मवई मोहगांव 'सिंगारपुर 'सलवार आदि हैं जहां प्रधानमंत्री वन धन विकास योजना के तहत विभिन्न औषधियों का उत्पादन एवं विक्रय किया जा रहा है | मध्यप्रदेश शासन वन विभाग द्वारा भी सहकारी उपक्रमों में ऐसे अनेक हर्बल उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं ।

  कृषि विभाग द्वारा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजना एवं उन्नत कृषि जैसी योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिए कृषि विभाग तैनात रहा ।विभाग द्वारा उन्नत खेती हेतु नई तकनीकएवं सुविधाओं की जानकारी दी गई ।

     इस अवसर पर केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते बिछिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक एव पूर्व विधायक तुलसीराम धूमकेती पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे श्रीमती सावित्री धूमकेती  एवं शिवा भैया का आगमन हुआ

No comments:

Post a Comment