BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भोलेनाथ को जरूर अर्पित करें ये फल, संतान प्राप्ति समेत कई मनोकामनाएं होंगी पूरी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 19, 2022

भोलेनाथ को जरूर अर्पित करें ये फल, संतान प्राप्ति समेत कई मनोकामनाएं होंगी पूरी

 


रेवांचल टाईम्स:मान्यता है कि यदि भगवान शिव प्रसन्न हो जाएं तो भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में कभी दुख का सामना नहीं करना पड़ता. उन्हें प्रसन्न करने के लिए सोमवार का दिन सबसे महत्वपूर्ण है. क्योंकि धर्म शास्त्रों के अनुसार सोमवार का दिन देवो के देव महादेव को समर्पित है. अगर आप संतान प्राप्ति और धन प्राप्ति समेत अन्य कोई मनोकामना रखते हैं तो सोमवार को भगवान शिव का पूजन करने के साथ ही शिवलिंग पर कुछ फल अर्पित करें. इससे आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी.

शिवलिंग पर अर्पित करें ये फलशिवपुराण अनुसार यदि कोई दंपत्ति लंबे समय से संतान प्राप्ति की कामना कर रहा है और इसके लिए उसे शिवलिंग पर धतूरे का फल अवश्य अर्पित करना चाहिए. धतूरे का फल अर्पित करने से संतान प्राप्ति को सुख तो मिलेगी ही, साथ ही जीवन में आ रहे कई दुख भी दूर होंगे.
इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि भोलेनाथ को रुद्राक्ष अतिप्रिय है और इसे अर्पित करने से वह प्रसन्न होते हैं. धर्म शास्त्रों रुद्राक्ष को एक फल की गुठली बताया गया है और मान्यता है कि भगवान शिव को रुद्राक्ष की माला बनाकर अर्पित की जाए तो व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है.
धार्मिक मान्यताओं के मुताबि​क बेर का फल भी शिवजी को बहुत प्रिय है और इसलिए शिवरात्रि के दिन उन्हें बेर का फल अर्पित किया जाता है. आप भी मनोकामना पूर्ति के लिए यदि श्रद्धाभाव से शिवलिंग पर बेर का फल अर्पित करेंगे तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
देशभर के कई हिस्सों में लोग बेल का शरबत पीते हैं लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि भोलेनाथ को बेलपत्र के साथ ही बेल का फल भी अ​तिप्रिय है. यह फल यदि भोलेनाथ को अर्पित किया जाए तो वह प्र​सन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं.

रेवांचल टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

No comments:

Post a Comment