BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इन 3 तरीकों से खाएंगे गुड़ तो फेफड़ों की सारी गंदगी हो जाएगी साफ, सेलेब्रिटी डायटीशियन ने खोले राज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 19, 2022

इन 3 तरीकों से खाएंगे गुड़ तो फेफड़ों की सारी गंदगी हो जाएगी साफ, सेलेब्रिटी डायटीशियन ने खोले राज



भारत के कई बड़े शहरों में प्रदूषण तेजीद से बढ़ रहा है। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में तो प्रदूषण का स्तर खतरे के निशान से ऊपर रहता है। ऐसे में यह प्रदूषण लोगों की सेहत खराब कर रहा है। वहीं सर्दियों के मौसम में इम्यून सिस्टम के कमजोर हो जाने से लोग आसानी से संक्रमण की चपेट में आ सकता है। सेलेब्रिटी डायटीशियन और राइटर Luke Coutinho के अनुसार, ठंड और प्रदूषण सबसे ज्यादा फेफड़ों के लिए खतरनाक हैं। इससे फेफड़ों और सांस से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। फेफड़ों में गंदगी भरने से सांस लेना मुश्किल हो सकता है। इससे कई गंभीर रोग हो सकते हैं। ऐसे में फेफड़ों को साफ करने पर ध्यान देना चाहिए। सर्दियों में लोग गुड़ खाते हैं।

गुड से साफ हो सकते है। फेफड़े
डायटीशियन Luke Coutinho के अनुसार,सर्दियों में लोग अपने खान-पान में बदलाव करके फेफड़ों को स्वस्थ और मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में गुड़ शामिल कर सकते हैं। गुड़ सांस या फेफड़ों से जुड़े विकारों के लिए असरदार टॉनिक की तरह काम करता है। डायटीशियन ने NCBI पर प्रकाशित एक शोध का उदहारण देकर बताया कि गुड़ एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो फेफड़ों को अंदर तक साफ कर सकता है। इसमें कार्बन कणों को बदलने की क्षमता है, जो आपके फेफड़ों की एल्वियोली में फंस सकते हैं। यह फेफड़ों में जमा प्रदूषण को बाहर निकालता है।

फेफड़ों में गंदगी से हो सकती है ये बीमारियां
फेफड़ों में गंदगी भरने से अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, फेफड़ों का कैंसर, फेफड़ों में इन्फेक्शन और फेफड़ों में पानी भरना जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। वहीं गुड़ का सेवन फेफड़ों को साफ करके ब्रोंकाइटिस, घरघराहट, अस्थमा और अन्य श्वास संबंधी विकारों से आपकी रक्षा कर सकता है। यही वजह है कि कोयला खनन या धूल-मिट्टी जैसी जगहों पर काम करने वालों को गुड़ दिया जाता है।

फेफड़ों को साफ करने के लिए ऐसे खाएं गुड़
डायटीशियन ने बताया कि आप अपने फेफड़ों को साफ करने के लिए 3 तरीके से गुड़ का सेवन कर सकते हैं। आप गुड़ की चाय पी सकते हैं। इससे आप बीमारियों की जड़ चीनी से बच सकते हैं। वहीं दूसरा तरीका यह है कि आप गुड़, घी और काली मिर्च के मिश्रण से लड्डू बना लें और इन्हें खाएं। तीसरा तरीक यह है कि आप खाने के बाद गुड़ को सीधे रूप से खाएं। ध्यान रहे कि हमेशा केमिकल फ्री गुड़ का इस्तेमाल करें और बच्चों को ज्यादा खाने को न दें।

No comments:

Post a Comment