BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संविदा कर्मियों की मांगों को लेकर महिला कांग्रेस की डिंडोरी जिला प्रभारी विनीता सिंह एवम ज़िला अध्यक्ष संतोषी साहू ने धरने पर बैठे कर्मचारियों को समर्थन दिया एवम उनके आंदोलन मै सहभागी बनी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 25, 2022

संविदा कर्मियों की मांगों को लेकर महिला कांग्रेस की डिंडोरी जिला प्रभारी विनीता सिंह एवम ज़िला अध्यक्ष संतोषी साहू ने धरने पर बैठे कर्मचारियों को समर्थन दिया एवम उनके आंदोलन मै सहभागी बनी...




रेवांचल टाईम्स - विगत दिवस महिला कांग्रेस डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू के नेतृत्व में गाड़ासरई एवं करंजिया ब्लाक महिला कांग्रेस की बैठक नायक सभागार गाड़ासरई में महिला कांग्रेस जिला प्रभारी विनीता सिंह जी के मुख्यातिथि में समपन्न हुई महिलाओं के द्वारा गर्मजोशी एवं गाजेबाजे के साथ नगर आगमन पर स्वागत किया सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर सूत की माला पहनाकर गांधी जी के वैष्णो भजन गा कर बैठक का शुभारंभ किया गया एवं ब्लाक कार्यकारिणी की नियुक्ति पत्र प्रदान की गई जिला प्रभारी ने वरिष्ठ आदिवासी महिलाओं का फूल माला पहनाकर सम्मान किया, महिला कांग्रेस जिलाप्रभारी ने अपने उद्बोधन कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई ने गृहणियों की कमर तोड़ डाली है मुख्यमंत्री मामा बनते हैं लेकिन महिलाओं पर अत्याचार में अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं महिलाओं में अत्याचार में मध्यप्रदेश नंबर वन है भाजपा सिर्फ भाई भाई को लड़वा रहीं हैं उज्जवल योजना के तहत जो गैस मिला है महंगाई के कारण उसे भरा पाना मुश्किल है आज भी महिलायें चूल्हे पर खाना बनाती है स्वास्थ्य सुविधा वेंटिलेटरों पर पड़ी है आने वाले समय में महिलायें कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाईगी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू ने आभार व्यक्त किया वहीं कार्यक्रम को जनपद पंचायत सदस्य पूनम साहू ब्लाक कांग्रेस करंजिया अध्यक्ष अयोध्या सिंह बिसेन, ब्लाक कांग्रेस गाड़ासरई अध्यक्ष रमाकांत साहू, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर सिंगराम, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश सचिव गोकुल सिंह टेकाम, आदिवासी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वृंदा परस्ते जिला सचिव तृप्ति परस्ते ने संबोधित किया महिला पदाधिकारियों ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया की विनीता सिंह को जिला प्रभारी बनाया सभी आदिवासी बहनों ने खुशी जाहिर की, इस अवसर पर महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गाड़ासरई सुमंत्री आयाम, करंजिया अध्यक्ष मोहवती यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, उपाध्यक्ष राधा बाई, बैजंयती बाई, किरन ठाकुर, नीलू साहू, रोशनी शर्मा, देवकी बाई,रूकमणि बाई, अंजु ठाकुर, विनय साई, एवं अन्य महिला कांग्रेस की सदस्य उपस्थित रहीं

No comments:

Post a Comment