BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सपने देखें एवं उनको पूरा लेने के लिए हमेशा प्रयास करें - हर्षिका सिंह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 13, 2022

सपने देखें एवं उनको पूरा लेने के लिए हमेशा प्रयास करें - हर्षिका सिंह

 




कलेक्टर ने की अमलज्योति विद्यालय की वार्षिक खेल उत्सव में सहभागिता

 

मंडला 13 दिसम्बर 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अमलज्योति विद्यालय महाराजपुर के वार्षिक खेल उत्सव में सहभागिता की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में खेलों का अत्यधिक महत्व होता है। खेल हमें अनुशासन के साथ-साथ एक टीम के रूप में समन्वय करने की शिक्षा भी देते हैं। अपने काम के प्रति ईमानदार रहें, अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहें, सपने देखें एवं उनको पूरा लेने के लिए हमेशा प्रयास करें। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, प्राचार्य निर्मला मारिया, विद्यालय स्टॉफ, अभिभावकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

                श्रीमती सिंह ने कहा कि हमें जीवन में भी खेल के मैदान जैसे अनुशासन का पालन करना चाहिए। उन्होंने पालकों का आव्हान किया कि बच्चों को पर्याप्त अवसर प्रदान करें तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए समुचित सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करें। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने खेल से व्यक्तित्व का विकास होता है। खेलों से हमें नेतृत्व तथा प्रबंधन की क्षमता में वृद्धि होती है। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने विद्यालय का ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

No comments:

Post a Comment