BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की जनसुनवाई 88 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 13, 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की जनसुनवाई 88 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन

 




 

मंडला 13 दिसम्बर 2022

                जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आवेदकों की समस्याएं सुनते हुये उनके समुचित निराकरण की पहल की। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देषित किया कि जनहित से संबंधित आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करें। जनसुनवाई में 88 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसीईओ जिला पंचायत एसएस मरावी सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के आवेदनों का गंभीरतापूर्वक निराकरण करें। पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ समय पर मिले। सालीवाड़ा नैनपुर के निवासियों द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने से होने वाली पेयजल समस्या के समाधान हेतु आवेदन दिया, जिस पर श्रीमती सिंह ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। लावरमुड़िया में हाईस्कूल भवन संबंधी आवेदन पर कलेक्टर ने सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बिसौरा निवास निवासी मुन्नालाल सोनवानी ने स्वरोजगार हेतु ऋण की मांग की जिस पर सहायक आयुक्त को स्वरोजगार योजना से आवेदक को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम सिलगी निवासी भगवानदास रजक ने नहर से पानी की समस्या संबंधी, मानिकपुर निवासी ज्योति धुर्वे ने संबल योजना का लाभ दिलाने, ग्राम बनिया निवासी जमुना बाई ने राशि भुगतान के संबंध में आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में आवेदकों द्वारा प्रधानमंत्री आवास, गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, पात्रतापर्ची, पेंशन, उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग, बंटवारा आदि से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

 

परमूसिंह को ट्राई साईकिल, सुखरन सिंह को श्रवण यंत्र

 

                दिव्यांग परमू सिंह मरावी एवं सुखरन सिंह ने जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत करते हुए कृत्रिम उपकरणों की मांग की। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने परीक्षण उपरांत मौके पर ही सिंगपुर निवासी परमू सिंह को ट्राई साईकिल एवं ग्वारी निवासी सुखरन सिंह को श्रवण यंत्र प्रदान किया। दोनों ही कृत्रिम उपकरण सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं के तहत प्रदान किए गए। समस्या के त्वरित निराकरण के लिए आवेदकों ने जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment