रेवांचल टाईम्स - मंडला के बिंझिया ग्राम में बीते दिनों ठाकुर परिवार में अचानक फाँसी में झूली मिली निधि ठाकुर जिसको लेकर मृतिका के परीजनों ने लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन दिया है उसमे उल्लेख करते हुए पुत्री के ससुराल वालों के ऊपर गंभीर आरोप लगाए की मेरी पुत्रि व अनावेदक का विवाह 11 मई 2014 में हिन्दू रीति रिवाज से ग्राम बिझिया जिला मंडला में सम्पन्न हुआ था। विवाह के समय मैंने अपनी पुत्री को संपूर्ण गृहस्थी का सामान व नगद 2,00,000/- रूपये दिये थे। विवाह के पश्चात से ही अनावेदकगण एक मत होकर मेरी पुत्री को कार के लिये और 5,00,000/-रुपये के लिये प्रताडित करता था और कहता था कि मुझे अपनी किराना की दुकान के लिये और प्रॉपटी के लिये पैसो की आवश्यकता है और अपने पिता से लाकर हमें दे बोलता था तब में आकर अपनी पुत्री व दामाद जो भी अपने हैसियत अनुसार नगद पैसे देकर उन्हें समझाबुझाकर आ जाता था यह सोचकर कर की अगर में दहेज प्रताडना की रिपोर्ट करता हूं तो मेरी पुत्री का घर बिगड जायेगा मेरी पुत्री की दो संताने है एक पुत्री व एक पुत्र है तथा में अपने दम पर उसे 2 वर्षो पहले नर्सिंग की ट्रेनिंग करवाई थी कि मेरी पुत्री व दामाद अपने पैरों में खड़े रहे शादी के कुछ दिन बाद मुझे जानकारी लगी कि मेरा दामाद आदतन शराबी है और शराब पीकर मेरी पुत्री के साथ मारपीट करता रहता था जिसे मेरी पुत्री शादी के समय से सहन करती जा रही थी तथा मेरा संग्धी गांजे का आदी है और गांजे के लिये मेरी पुत्री से पैसे की मांग करता था। जो मेरी पुत्री अपना घर बचाने के लिये उनकी संपूर्ण मांगों को पूरा करती थीं जिस पर संन्धन कुन्दो बाई उनका पूरा सहयोग करती थी और मेरी पुत्री के साथ मारपीट व गाली गुफतार करती थी जिसकी जानकारी मुझे मेरी पुत्री देती थी में अपनी पुत्री के दाम्पत्य जीवन के लिये उन्हें समझाता था कि घर की बात घर में रह और दाम्पत्य जीवन खराब न हो।
मेरी पुत्री 8 दिन पहले भोपाल नर्सिंग ट्रेनिंग के लिये अपनी चाची के साथ गई थी। और वापस आने पर उसे दहेज प्रताडना के लिये तथा कपड़ों को लेकर गाली गुफतार व मारपीट की गई थी और अनावेदक के 1 सबके साथ एक मत होकर कह रहे थे कि हम एक बीस लाख की प्रॉपटी ले रहे है उसमें 5,00,000/- रुपये की जरूरत है जो तुम्हारे पिता आसानी से दे सकता है। नहीं देने पर मैं तुम्हें तालाक दे दूंगा। सब लोग एकजुट होकर मारपीट किये थे तब मेरी पुत्री ने कहा कि में तुम्हारी नाजायज मांग को पूरा करते करते थक गई हूँ। मैं अब तुम्हारी मांग को पूरा नहीं कर पाउंगी और न मेरे पिता दे पायेंगे।
मेरी पुत्री मृतक निधि ठाकुर को अनावेदकगण दिन बुधवार दिनांक 07.12.2022 को दोपहर 3 बजे करीब एक मत होकर हाथ पैर व मुंह बांधकर लठ और राड से मारा गया है। जिसके निशान पूरे शरीर में है और उसे जान से मारने के लिये गले में रस्सी बांध कर उसका गला घोंटा था। और धमकी दे रहा था कि तुम कही भी रिपोर्ट कर दो कोई मेरा कुछ नहीं कर पायेगा। मैं थाने में पैसे खिला चुका हूं। थाना कोर्ट कचहरी सब मेरी मुट्ठी में है जिस कारण हमारी सुनवाई न थाने में हो रही है और न रिपोर्ट अस्पताल में कोई कार्यवाही हो रही है और न हमारी एफ0आई0आर0 दर्ज की जा रही है। पुलिस हम पीडित परिवार को प्रताडना देकर गाली गुफतार कर भगा रही है जिसकी समुचित सी.बी.आई. जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध दहेज हत्या के विरूद्ध मामला दर्ज कर हमें न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
अब देखना है मृतिका के परिजनों की शिकायत पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन क्या कार्यवाही करता और मडर या आत्महत्या क्या ये तो जांच के बाद हो सामने आ सकता हैं।


.jpeg)

No comments:
Post a Comment