BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बम्हनी में लोकसेवा केन्द्र का शुभारंभ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 13, 2022

बम्हनी में लोकसेवा केन्द्र का शुभारंभ

 



 

मंडला 13 दिसम्बर 2022

                0प्र0 लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत मण्डला जिले के समस्त विकासखण्ड में संचालित लोक सेवा केन्द्रों के अधीन उप लोक सेवा केन्द्र प्रारंभ किये जा रहे हैं। इसी क्रम में बम्हनी बंजर में उप लोक सेवा केन्द्र का शुभारंभ विधायक देवसिंह सैयाम द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगरपरिषद अध्यक्ष मीना हरदहा, उपाध्यक्ष बद्री नंदा, एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके, लोकसेवा प्रबंधक कविता गुप्ता, पार्षदगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

                इस अवसर पर विधायक देवसिंह सैयाम ने कहा कि जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में बम्हनी में उप लोकसेवा केन्द्र खोला गया है। शुभारंभ अवसर पर उप लोकसेवा केन्द्र बम्हनी में प्रथम आवेदक हिना बैरागी निवासी हनुमान वार्ड बम्हनी, मण्डला द्वारा स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। म0प्र0 लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत अब वर्तमान में 48 विभागों की 600 सेवाएं चिन्हित की गई है। वर्तमान में अधिसूचित 600 सेवाओं में से 350 सेवाओं के ऑनलाईन आवेदन लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से लिए जा रहे हैं। समाधान एक दिन तत्काल सेवा प्रदाय व्यवस्था के अंतर्गत 14 विभागों की 32 सेवाओं को सम्मिलित किया गया है। जिनका निराकरण मात्र एक दिवस में किया जाएगा। आय, मूल निवासी, खसरा, नक्शा की प्रतिलिपि, जननी सुरक्षा योजना स्वीकृत करना आदि सेवाओं के आवेदनों का निराकरण मात्र एक दिवस में तत्काल किया जाएगा। जिले के नैनपुर विकासखण्ड में लोक सेवा केन्द्र नैनपुर के अधीन तृतीय उप लोक सेवा केन्द्र पिण्डरई का शुभारंभ 14 दिसंबर 2022 को मंडला विधायक देवसिंह सैयाम की उपस्थिति में किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment