BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ओपन जिम का शुभारंभ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 13, 2022

ओपन जिम का शुभारंभ





  


मंडला 13 दिसम्बर 2022

                महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राउंड में ओपन जिम का शुभारंभ पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, कलेक्टर हर्षिका सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने कहा कि खिलाड़ियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा सांसद निधि से इस जिम का निर्माण किया गया है। भविष्य में उपकरणों की संख्या बढ़ाई जाएगी तथा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ियों को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने में यह जिम उपयोगी साबित होगा। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी तथा संबंधित अधिकारियों को जिम के रखरखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

                इस अवसर पर सेवाभारती की छात्राओं द्वारा प्रार्थना प्रस्तुत की गई। रूबिना सिंह द्वारा योगा प्रदर्शन एवं पूर्णिमा रजक द्वारा बूसू का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी गजेन्द्र कंवर, जिला क्रीडाधिकारी रविन्द्र ठाकुर, शैलेष दुबे, समीर वाजपेयी, रूपेश इसरानी एवं खिलाड़ीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment