BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी में मवेशियों से भरी पिकअप और कार में हुई टक्कर, दो लोग हुए घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 22, 2022

सिवनी में मवेशियों से भरी पिकअप और कार में हुई टक्कर, दो लोग हुए घायल



सिवनी। मध्य प्रदेश में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थम नहीं रहा है। इसी बीच जिले के धनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े घाट के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मवेशियों से भरी पिकअप और कार में भिड़ंत हो गई। वहीं पिकअप पलटने से 2 मवेशियों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में एक पुलिसकर्मी घायल

जानकारी के मुताबिक, धनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े घाट के पास आज मवेशियों से भरी पिकअप और कार के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप और कार सड़क किनारे पलट गई। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा भेजा, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। दो घायलों में 1 पुलिसकर्मी भी बताया जा रहा है। वहीं मवेशियों से भरी पिकअप पलटने के कारण 2 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस कर रही हादसे की जांच

स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद धनौरा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच की शुरू कर दी। साथ ही पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच पड़ताल के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर ये हादसा कैसे हुआ है।

No comments:

Post a Comment