BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एएसआई ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त पुलिस महकमे में हड़कंप पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 22, 2022

एएसआई ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त पुलिस महकमे में हड़कंप पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप


दैनिक रेवांचल टाइम्स - डिंडोरी  डिंडोरी जिला मुख्यालय में पदस्थ एएसआई भूरे सिंह ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली एएसआई का शव खेत में बने कुएं में झूलता मिला जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गई पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई डिंडोरी जिला मुख्यालय के महिला थाने में पदस्थ एएसआई भूरे सिंह का शव अमरकंटक मार्ग पर घाना घाट के पास बने खेत के कुएं में फांसी पर झूलता मिला घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को उतार कर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया इधर मृतक की पत्नी रश्मि सिंह ठाकुर ने गंभीर आरोप लगाया है उन्होंने बताया कि जमीन को लेकर कुछ लोग उनके पति को ब्लैकमेल कर रहे थे जिसके चलते कुछ दिनों से उनके पति परेशान थे वहीं घटना को लेकर जानकारी के मुताबिक एएसआई भूरे सिंह स्वयं की बाइक से घटनास्थल पहुंचे थे प्रथम दृष्टया कोई सुसाइड नोट मौके पर नहीं मिला है  संभावना जताई जा रही है कि परिवारिक विवाद या व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने ऐसा कदम उठाया होगा फिलहाल मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है

No comments:

Post a Comment