दैनिक रेवांचल टाइम्स - चौरई विश्व दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद शिक्षा केन्द्र चौरई द्वारा बालक शाला में दिव्यांग प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इसमें बोरा दौड़, रस्साकसी, दौड़, मेढ़क दौड़, लंगड़ी टांग, कंचा दौड़, म्यूजिकल चेयर, रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम मे बच्चो का गायन एवं नृत्य आदि खेल शामिल थे। इनमें लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष विश्व दिव्यांग दिवस को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1992 के बाद से विश्व दिव्यांग दिवस विकलांग व्यक्तियों के प्रति करुणा और विकलांगता के मुद्दों की स्वीकृति को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मसम्मान, अधिकार और दिव्यांग व्यक्तियों के बेहतर जीवन के लिए समर्थन प्रदान करने के लिए एक उद्देश्य के साथ मनाया जा रहा है। इसमें विजेता बच्चों को पुरुस्कार व खाने-पीने की सामग्री देकर सम्मानित किया गया। सभी ने बच्चों द्वारा किए गए खेलकूद की सराहना की व भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने की सलाह दी। इस अवसर पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आर के बघेल , बी आर सी मुकेश श्रीवास्तव ,प्राचार्य नेतराम सोनी , प्रधान पाठक राजेंद्र तिवारी बी ए सी जंघेला, सुखराम डेहरिया, राजू प्रसन्नकार , सिरपत नायक, शरद खंडेलवाल, संजय सुकांत जैन, महेन्द्र वर्मा, ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।नगर के पत्रकार अजय सेन,भुजेन्द्र शर्मा ,मनोज साहू , उपस्थित रहे।
.jpeg)
