रेवांचल टाईम्स - मंडला जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है जहाँ पर सरकार के द्वारा आदिवासियों को शराब बनाने और पीने की छूट भी दे रखी है पर कुछ शिक्षक तो अब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने स्कूल नशे की हालत में पहुँच रहे है जब शिक्षक ही होश में नही तो आप अनुमान लगा सकते कि उस स्कूल के बच्चों का भविष्य क्या होगा पर इस जिले के जिम्मदारों को कोई फर्क नही पड़ता है आज इस जिले में शिक्षा व्यवस्था अस्तव्यस्त हो चुकी है बहुत से ऐसे स्कूलो का संचालन हो रहा है एक शिक्षक है और पढ़ने वाले बच्चे 40 से 50 और ऐसे भी स्कूल है शिक्षक दो और बच्चे 4 या 5 शिक्षक अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए उन्हें सरकारी स्कूल छोड़ निजी स्कूलों में पढ़ा रहे है और गरीब के बच्चों को पढ़ाने के लिए समय से नही पहुँच रहे है लापरवाही कर रहे और विभाग भी इन्हें बचा रही है।
वही जानकारी के अनुसार नारायणगंज जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़ामैली के प्राथमिक शाला भोईटोला में शिक्षक अजब सिंह मरावी की ग्रामीणों और छात्रों के पालको ने दिनांक12/12/2022 को लिखित शिकायत की है , कि शिक्षक अजब सिंह मरावी स्कूल में शराब का नशा करके आते हैं और कई दिनों शाला से अनुपस्थित भी रहते हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई में खासा असर पड़ता है।
बच्चों का भविष्य गर्त में, शिक्षक शराबी
शासन आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए शिक्षा के लिए शिक्षा की नई नई निति निकाल रही जिससे आदिवासी भाईयों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके परन्तु ऐसे शिक्षक स्कूल में शराब पी कर आ कर शिक्षक नाम को तो कलंकित कर ही रहे हैं बल्कि मासूम बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं
लगातार रहते हैं स्कूल में अनुपस्थित
गांव के लोगों और बच्चों के पालको ने बताया कि शिक्षक अजब सिंह स्कूल से लगातार अनुपस्थिति रहते हैं और समय पर स्कूल नहीं पहुंचते और शराब के नशे में बच्चों से भी अचछा व्यवहार नहीं करते हैं
शाला प्रबंधन समिति ने की शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत
शाला प्रबंधन समिति ने शराबी शिक्षक की लिखित शिकायत की है , कि इस शिक्षक को तत्काल स्कूल से हटा कर नए शिक्षक की भर्ती की जाए जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ना हो सके ।
इनका कहना है:-
मेरे द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया गया स्कूल में छात्र छात्राओं के पालकों द्वारा बताया गया शिक्षक नशे की हालत में स्कूल आता है और कई दिनों से अनुपस्थित भी है । जिसकी जानकारी मेरे द्वारा संकुल प्रभारी को दी गई संकुल प्रभारी का कहना है कि संबंधित शिक्षक पर जल्द कार्यवाही की जाएगी ।
अविनाश शर्मा
जनपद उपाध्यक्ष
स्थाई शिक्षा समिति अध्यक्ष

No comments:
Post a Comment