मंडला 12 दिसम्बर 2022
शिक्षा के क्षेत्र में
उत्कृष्ट कार्य करने पर प्राथमिक शाला औघटखपरी में पदस्थ शिक्षिका अर्चना मौर्यवी
को कलेक्टर हर्षिका सिंह ने किया समय-सीमा की बैठक में प्रशस्ति पत्र देकर
सम्मानित किया। कलेक्टर ने शाला स्तर पर अर्चना मौर्यवी द्वारा किए गए कार्यों की
सराहना की। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला औघटखपरी व्यवस्थित पाई गई। साथ ही
बच्चों का उपलब्धि स्तर संतोषजनक रहा। शाला शिक्षकों द्वारा बच्चों की कठिन
अवधारणाओं को सरल करने के लिए सहायक शैक्षिक सामग्रियों का भी निर्माण एवं उपयोग
किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम, समस्त एसडीएम
तथा सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment