मंडला 12 दिसम्बर 2022
प्रति वर्षानुसार 7 दिसंबर 2022 को पूरे देश में भारतीय सेना के गौरवपूर्ण
इतिहास को प्रदर्शित करने के लिये शस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाता है। 7 दिसंबर का दिन सेनाओं के सर्वाेच्च बलिदान और साहस के लिये स्मरण करते हैं।
झण्डा दिवस के पावन अवसर पर सशस्त्र सेना ध्वजों की बिक्री से एकत्रित राशि से देश
सेवा एवं रक्षा में शहीद हुये सैनिकों के परिवार एवं उनके आश्रितों के कल्याण हेतु
उपयोग में लाई जाती है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जबलपुर विंग कमाण्डर पंकज कुमार
के निर्देशानुसार कलेक्टर हर्षिका सिंह, अपर कलेक्टर एवं
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास मण्डला को उनके कार्यालय जाकर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस
का लेपल पिन लगाकर समस्त सेना झंडा दिवस के टोकन, ध्वजों का वितरण
करने का कार्य आरंभ किया गया।

No comments:
Post a Comment