मंडला 12 दिसम्बर 2022
शासकीय महाविद्यालय
अंजनिया में “चिन्नास्वामी सुब्रमणयम भारती’’ के जन्म जयंती को भारतीय भाषा उत्सव दिवस के रूप में मनाया
गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में साहित्य क्लब प्रभारी राजकुमार सिंगौर द्वारा
चिन्नास्वामी सुब्रमणयम भारती के संपूर्ण जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया एवं अपनी
मातृभाषा के साथ-साथ पड़ोसी भाषाओं को भी सहजता, सरलता और आनंद
के साथ अपनाने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में रोहिणी
प्रसाद शुक्ला द्वारा मिले सुर मेरा तुम्हारा का उल्लेख करते हुए भाषाई सौहार्द
स्थापित करने के संबंध में विचार प्रकट किए गए एवं “चिन्नास्वामी
सुब्रमणयम भारती’’ के गीतों का गायन भी
किया गया।
डॉक्टर गोविंद सिंह
दांगी द्वारा ठेट बुंदेली शब्दों के माध्यम से मनोरंजक वार्तालाप और गीतों को
प्रस्तुत किया गया। डॉ. विजय मौर्य ने कहा कि हमें विभिन्न भाषाओं का ज्ञान होना
चाहिए क्योंकि इससे रोजगार प्राप्ति का क्षेत्र विस्तृत हो जाता है। इस अवसर पर
डॉ. घनश्याम झरिया, विजित मेश्राम ने भी
अपने-अपने विचार प्रकट किए। विद्यार्थी विश्वनाथ यादव द्वारा स्वरचित कविता का
वाचन किया गया।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment