मंडला 12 दिसम्बर 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह के
निर्देशन में समग्र शिक्षा अभियान द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास
बीजाडांडी एवं नारायणगंज में कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला
केरियर काउंसलर अखिलेश उपाध्याय, जीवन कौशल मास्टर ट्रेनर
गायत्री शुक्ला, कृति सिंघई जिला पंचायत मण्डला व सीसीएलई
फेलो सिधेश्वर गांधी ने बालिकाओं का मार्गदर्शन किया। एपीसी मुकेश पांडेय द्वारा
गतिविधियों के संबंध मे राज्य स्तर के निर्देशों से अवगत कराया गया। कृति सिंघई
द्वारा स्वरोजगार, अध्ययन के आयाम, उद्यमिता विकास के सम्बंध में जानकारी
प्रदान की गई। अखिलेश उपाध्याय द्वारा प्रोजेक्ट नई उड़ान अंतर्गत केरियर की बात
आपके साथ केरियर कार्यक्रम द्वारा की गई गतिविधियों का उल्लेख करते हुए आईसी
एसजीपीएस केरियर पोर्टल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया गया। कक्षा दसवीं
उपरांत विषय चयन व सेल्फ इंटरेस्ट अनालिसेस से छात्राओं को परिचित कराया। वन टू वन
चर्चा कर बालिकाओं की केरियर जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। गायत्री शुक्ला
द्वारा उमंग किशोर कार्यक्रम अंतर्गत तनाव
से मुक्ति, जीवन के नैतिक मूल्यों, किशोरावस्था में मानसिक शारीरिक बदलाव व सावधानियों से एक्टिविटी कराकर अवगत
कराया गया। सिधेश्वर गांधी ने मेन्टल हेल्थ व सीसीएलई एक्टिवटी द्वारा जीवन से जुड़े सहज सिधान्तांे
से अवगत कराते हुए बताया कि हम स्वयं को कभी कम न आंकें। सुखद व आनन्दमय वातावरण
में बालिकाओं को मिले अनुभवों ने उनके अंदर उत्साह व सकारात्मकता का संचार किया।
छात्राओं ने शैक्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। इस अवसर पर संबंधित
विद्यालय के प्राचार्य व छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक/97/फोटो संलग्न
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment