BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंत्येष्टि सहायता एवं अनुग्रह भुगतान योजना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 24, 2022

अंत्येष्टि सहायता एवं अनुग्रह भुगतान योजना



 

मंडला 24 दिसम्बर 2022

                मृत्यु की दशा में मण्डल द्वारा वर्ष 2004 से संचालित अंत्येष्टि सहायता एवं अनुग्रह भुगतान योजना के अन्तर्गत पंजीबद्ध निर्माण श्रमिक की मृत्यु की दशा में श्रमिक के उत्तराधिकारी को अंत्येष्टि सहायता तथा अनुग्रह राशि दिए जाने का प्रावधान है। पंजीकृत श्रमिक की दुर्घटना में स्थायी अथवा आंशिक अस्थायी अपंगता की स्थिति में भी अनुग्रह राशि प्रदाय की जाती है।

                अंत्येष्टि सहायता एवं अनुग्रह भुगतान योजना के लिए वैध परिचय-पत्र धारी श्रमिक की मृत्यु पर उत्तराधिकारी हो। उत्तराधिकारी वैध परिचय-पत्र धारी श्रमिक की पत्नी अथवा पति (यथा स्थिति) हो। हितलाभ के लिए पुत्र तथा अविवाहित एवं आश्रित पुत्रियां, आश्रित माता-पिता, उपरोक्त में कोई नहीं होने पर परिवार का ऐसा सदस्य जो मृतक श्रमिक पर आश्रित हो। अन्त्येष्टि सहायता में 6 हजार रूपए, अनुग्रह राशि में सामान्य मृत्यु की दशा में राशि 2 लाख रूपए, दुर्घटना में मृत्यु की दशा में राशि 4 लाख रूपए, दुर्घटना में स्थायी अपंगता की दशा में राशि 2 लाख रूपए, दुर्घटना में आंशिक स्थायी अपंगता की दशा में राशि रू. 1 लाख रूपए है। आवेदन प्रस्तुत करने की समय-सीमा दुर्घटना अथवा मृत्यु दिनांक से 6 माह तक की है।

No comments:

Post a Comment