BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डॉग्स स्टेरिलाइजेशन सेंटर में न डॉक्टर का पता, न ऑपरेशन थियेटर का,स्ट्रे डॉग्स के जीवन के साथ खिलवाड़... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 17, 2022

डॉग्स स्टेरिलाइजेशन सेंटर में न डॉक्टर का पता, न ऑपरेशन थियेटर का,स्ट्रे डॉग्स के जीवन के साथ खिलवाड़...





रेवांचल टाईम्स - मंडला गत मंगलवार को पशुप्रेमी पहुंचे जिला योजना भवन और कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि नगरपालिका ने कांजिहोस को डॉग्स स्टेरिलाइजेशन सेंटर तो बना दिया है किंतु प्रशासन के द्वारा ऐसी कोई तैयारी नहीं की गई जिससे वहां स्ट्रे डॉग्स की नसबंदी कार्यक्रम को संपन्न किया जा सके । न तो नसबंदी सेंटर में कोई डॉक्टर का पता है न ओटी का न ऑपरेशन किट का । कौन डॉक्टर हैं कब ऑपरेशन करते हैं कितने डॉग्स का करते हैं किसी को कुछ नहीं मालूम ? सेंटर का कोई फोन no भी जारी नहीं किया गया है कोई दस्तावेज नहीं हैं बताया जाता है कि कांजिहोस में रोज चोरियां हो रही हैं गंदगी का अंबार  पड़ा हुआ है पशुप्रेमी निशा सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि टेंडर लेने वाला ngo यदि विधिवत नसबंदी प्रोग्राम के क्रियान्वयन में सक्षम नहीं है तो नगरपालिका टेंडर कैंसल करे बेजुबान डॉग्स के जीवन के साथ खिलवाड़ न किया जाए । निशा सिंह का कहना है कि एनिमल वेलफेयर बोर्ड की गाइडलाइन का पालन किया जाना चाहिए जिसमे डॉग्स का ब्लड टेस्ट होना चाहिए शुद्ध भोजन पानी मिले साथ ही ऑपरेशन हुए डॉग्स को अलग अलग रखकर चार दिन डॉक्टर की निगरानी में होने के बाद ही रिलीज किया जाए । पशुप्रेमियों ने चौबीस घंटे कार्यस्थल में एक सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी लगाने की भी मांग की है।

No comments:

Post a Comment