BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
'प्राथमिक शाला के गेट के सामने बना कचरा घर सडांस व बदबू से स्कूली बच्चे परेशान जिम्मेदार मौन - - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 17, 2022

'प्राथमिक शाला के गेट के सामने बना कचरा घर सडांस व बदबू से स्कूली बच्चे परेशान जिम्मेदार मौन -






रेवांचल टाईम्स - मंडला शहर से लगी ग्राम पंचायत बिंझिया में गंदगी का लगा है अम्बार जगह जगह बजबजा रही है गंदी नालियां व कचरों का ढेर लगा हुआ है जो कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का पढ़ना बैठना दूभर हो चुका पड़ा कचरा सड़ रहा जिससे मख्खी पनप रही है जिससे लोगों का आना जाना दूभर हो रहा है। सफाई के नाम पर पंचायतों में लाखों रुपये सरकार के द्वारा दिये जा रहे हैं व पंचायतों के सभी वार्डों में सफाई हो व कचरे का निष्पादन सही ढंग से हो सके जिसके लिये केन्द्र व राज्य सरकार ने स्वच्छता मिशन के अंतर्गत जगह जगह कचरा घरों का उसके 'विनिष्टीकरण के लिये निर्माण कार्य कराये गये हैं लेकिन ये सिर्फ शो पीस बनाकर रह गये हैं। राज्य सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायतों को ई रिक्शा उपलब्ध कराया गया है लेकिन ये ई रिक्शा सभी पंचायत भवनों में कड़े हुए हैं सड़ रहे है जिनका उपयोग नहीं हो रहा है। केन्द्र व राज्य सरकारों ने लाखों करोड़ों रुपये पंचायतों को समग्र स्वच्छता अभियान के तहत दिया हुआ है लेकिन पंचायतो में स्वच्छता मिशन नहीं देखने को मिल रहा है और शासन ने जगह जगह स्वच्छता मिशन के लिए जोरो से प्रचार प्रसार के लिए पलेक्स व होर्डिंग्स लगा रखे हैं कि लोग स्वच्छता के नियमों का पालन करें पर लोगों मे जागरूकता की कमी के चलते स्वच्छ मिशन कार्यक्रम को ठेंगा दिखा रहे हैं। 

          ऐसा ही एक उदाहरण प्राथमिक शाला बिंझिया (संजयनगर) में देखने को मिल रहा है जहाँ पर प्राथमिक शाळा में 19 बच्चों की दर्ज संख्या हैं उन बच्चों को पढ़ाने के लिये जहाँ पर 4 शिक्षक पदस्थ हैं इस विद्यालय के गेट प्रांगण के ही सामने लोगों ने अपने घरों का कचरा फेंक- फेक कर ढेर लगा दिया है। जो जिससे सड़ांध एवं बदबू के कारण से बच्चों को परेशानी हो रही है साथ ही इस इलाके के रहवासी भी इस गंदगी से परेशान हैं। लोग परेशान तो हैं पर इस परेशानी का कारण भी लोग ही हैं यदि ये लोग स्वच्छता मिशन को समझ आते तो कचरा नहीं डालते। सरकार ने तो स्वच्छता मिशन और लोगो के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पुरजोर लगा दिया है पर लोगों को समझ में नहीं आ रहा है। पंचायत अकेली कुछ नहीं कर सकती जब तक सभी लोग अपनी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे तब तक कचरा दूर नहीं होगा और परेशानी बनी रहेगी साथ ही जो गंदगी से मख्खियां भिन भिना रही हैं जो कहीं न कहीं स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सेहत को गंभीर बीमारी से ग्रसित कर सकती हैं इस संबंध में शाला के प्रधान पाठक श्रीमती एस. खान ने बताया कि स्कूल परिसर से लगे घरों का कचरा और बन रहे भवनों का मटेरियल को खाली जगह देख गेट के पास ही रखा जाता है मना करने के बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। हमने अनेक बार अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत करा दिये है साथ ही पंचायत बिंझिया के सचिव सतीश यादव को बता-बता कर थक चुके हैं पर कोई सुनने को तैयार नहीं है वहीं स्कूल में नल फिटिंग का कार्य पूरा हो चुका है पर पानी की व्यवस्था तक नहीं है और जो बोर हुआ था उसे पंचायत ने बंद करा दिया गया है। 

इनका कहता है-

 स्कूल के गेट के सामने पूरे मोहल्ले का कचरा लोग फेंक जा रहे हैं। हम बोल बोल कर थक चुके हैं, पर कोई सुनने वाला नहीं है हमें आये दिन बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता सताती रहती है पर हम करे तो क्या करे अधिकारी आते देख कर जाते पर कुछ नही कर है।

                                                  एस खान

                                                     प्रधानाध्यापक 

                                    प्राथमिक शाला संजय नगर

   स्कूल गेट के समाने जो कचरा पड़ा हुआ है उसे हम लोग आए दिन उठवा लेते है पर अभी ट्राली खराब पड़ी है और जो लोग कचरा फेक रहें है हम उन लोगो को कई बार समझा चुके है पर नही मानते है उल्टा लड़ने को तैयार हो जाते है जल्द कचरा उठा लिया जायेगा।

                                               सतीश यादव

                                              प्रभारी सचिव

                                         ग्राम पंचायत बिंझिया

No comments:

Post a Comment