BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
थाना बम्हनी/चौकी अंजनिया / पांडवारा में अगर आप नए साल मनाने के जोश में हुड़दंग करते पाएंगे तो की जायेगी सख्त कार्रवाई....ऐसे लोगों पर पुलिस की रखेगी सख्त नजर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 31, 2022

थाना बम्हनी/चौकी अंजनिया / पांडवारा में अगर आप नए साल मनाने के जोश में हुड़दंग करते पाएंगे तो की जायेगी सख्त कार्रवाई....ऐसे लोगों पर पुलिस की रखेगी सख्त नजर

दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां नए साल के मद्देनजर शांति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने सम्पूर्ण जिला पुलिस को मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया है,लोग न्यू ईयर पर सेलिब्रेट करने सड़कों पर निकलते है, इसको देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था पुख्ता की गई है ड्रंक एन ड्राइव और रश ड्राइविंग पर नजर रखी जाएगी सभी थानों का पुलिस बल सड़कों पर रहकर व्यवस्था संभालेगा, जरूरत पडऩे पर चौकियां पर चैकिंग भी की जाएगी पुलिस का उद्देश्य है कि लोगों को सेलिब्रेशन में कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े 31 दिसंबर की रात में होटलों, बार, मॉडल शॉप, क्लब समेत अन्य मनोरंजन गृहों के बाहर पुलिस दस्ते मुस्तैद रहेगी।




साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, घाटों पर विशेष सतर्कता के लिए कहा है शनिवार रात में सभी अनुभागीय अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस नशा करने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच करेगी,शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment