BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रतिभावान युवा सम्मेलन संपन्न युवा नीति के लिए युवाओं ने दिए अपने सुझाव...... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 14, 2022

भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रतिभावान युवा सम्मेलन संपन्न युवा नीति के लिए युवाओं ने दिए अपने सुझाव......



दैनिक रेवांचल टाइम्स केवलारी - भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में केवलारी में प्रतिभावान युवा सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें केवलारी विधानसभा के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा केवलारी मीडिया प्रभारी दीपेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि  वैभव पवार  प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में  खिलते कमल कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर प्रतिभावान युवा सम्मेलन आयोजन किया जा रहा है। आपको बता दें सिवनी में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की युवा नीति बनाने का जिम्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा को सौंपा था। जिसके तहत मध्य प्रदेश के समस्त मंडलों के 100 प्रतिभावान अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवाओं से युवा नीति के लिए विचार मांगे गए थे। जिन्हे इसी प्रतिभावान युवा सम्मेलन में सम्मलित किया गया व अनेक क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवाओं को युवा मोर्चा द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। 

       इसी कार्यक्रम के तहत युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष युवराज सिंह रहांगडाले के नेतृत्व में सिवनी जिले के केवलारी में भी विधानसभा स्तरीय प्रतिभावान युवा सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें केवलारी विधानसभा के उगली,पलारी,केवलारी,धनौरा कांहीवाड़ा, छपारा मंडल के प्रतिभावान युवा बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। 

         कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता की पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई तत्पश्चात युवा सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे वक्ताओं एवम गांव गांव से आए युवाओं ने अपने विचार रखे। तत्पश्चात केवलारी विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को मुख्य अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। साथ ही युवा मोर्चा केवलारी मंडल अध्यक्ष प्रवीण दुबे ने युवा मोर्चा के आगमी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आगामी होने जा रहे हैं खेलेगा मध्य प्रदेश कार्यक्रम की जानकारी युवाओं को दी गई जिसके तहत मंडल स्तर पर खो खो कबड्डी फुटबॉल बालीवाल रस्साकशी एवं क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। मंडल स्तर पर विजेता टीमों को जिला एवं प्रदेश स्तर पर खेलने का अवसर प्राप्त होगा और उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाओं को जिला एवं राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवी सिंह बघेल,भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष युवराज सिंह रहांगडाले,विधानसभा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष शुभम राजपूत,जिला उपाध्यक्ष चक्रेश ठाकुर,राजा बघेल,जिला महामंत्री नीरज रानू ठाकुर,जिला मंत्री पंकज कुसराम,सौरभ यादव,मयूर सोनी देवेंद्र ठाकुर ,मंडल अध्यक्ष सिवनी भुवनेश कुल्हड़े,मंडल अध्यक्ष करकोटी रवि सनोडिया,केवलारी मंडल अध्यक्ष प्रवीण दुबे, पलारी मंडल अध्यक्ष भवन सिंह ठाकुर,धनौरा मंडल अध्यक्ष विनय राय, उगली मंडल अध्यक्ष अमीश देशमुख, कांहीवाडा मंडल अध्यक्ष मनीष अवधिया,छपारा मंडल अध्यक्ष गणेश राय, केवलारी युवा मोर्चा से ओमकार जंघेला,अजय बघेल, दिपेश पांडे,दीपक जंघेला,सतीश राय,प्रिंस राय,प्रफुल्ल बघेल,सुभाष बघेल,रजनीश रजक,मोहित दुबे, सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment