BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनन्तिम चयन सूची जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 19, 2022

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनन्तिम चयन सूची जारी

 


 

मण्डला 19 दिसंबर 2022

                महिला एवं बाल विकास परियोजना मवई से प्राप्त जानकारी के अनुसार परियोजना मवई के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनन्तिम चयन सूची जारी की गई है। जारी अनन्तिम चयन सूची अनुसार आंगनवाड़ी केन्द्र परसेल में सुमनकली तथा बीजा क्रं.-1 में सुखवती छांटा एवं मवई में इंद्रा मरावी का कार्यकर्ता पद के लिए अनन्तिम रूप से चयन किया गया है। इसी प्रकार सहायिका के पद के लिए पटपरा क्रं.-2 में द्रोपती सोनवानी एवं घुटास क्रं.-1 में रमोती तेकाम का अनन्तिम रूप से चयन किया गया है। अधिकृत सूची महिला एवं बाल विकास के जिला तथा संबंधित परियोजना कार्यालय में देखी जा सकती है। जारी अनन्तिम चयन के विरूद्ध दावा एवं आपत्ति कार्यालयीन कार्य दिवस में 26 दिसंबर 2022 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास ने बताया कि निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment