BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कान्हा नेशनल पार्क की रोड की मरम्मत के लिए विधायक सांसद, नही देते ध्यान गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। सड़क पर्यटकों को झेलनी पड़ रही परेशानी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 25, 2022

कान्हा नेशनल पार्क की रोड की मरम्मत के लिए विधायक सांसद, नही देते ध्यान गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। सड़क पर्यटकों को झेलनी पड़ रही परेशानी...



रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में संचालित डोलोमाईट खदान होने के कारण इस जिले से रायपुर के साथ साथ अन्य जगहों पर मंडला के डोलोमाइट की भारी मांग है वही यहाँ का डोलोमाईट ट्रकों से ढोया जाता था पर इन दिनों खदान से ट्रकों से ओव्हर लोड  कर चिरईडोगरी में लाया जा रहा और यहाँ से रेलवे से अब ले जाया जा रहा है, वही खदान से ओव्हर लोड वाहनों के कारण कान्हा पार्क जाने वाली सड़को के साथ ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें भी जगह जगह से धस गई है बड़े बड़े गड्ढे हो गए जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जिले के जनप्रतिनिधि सांसद विधायक तो इस मामले को लेकर बहुत गंभीर नजर आ रहा है आज इतने गंभीर हो गए कि उन्हें जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नही ये मिस्टर इंडिया की तरह ग़ायब हो चुके है बस ये केवल निर्माण कार्य के लोकार्पण समय मंच में दिखाई पड़ते है और उसके बाद काम चालू हुआ कितना पूरा हुआ कि नही इन्हें कोई मतलब नही है।

        वही इन डोलोमाईट के ओवरलोडिंग के चलते कान्हा नेशनल पार्क की सड़क में भी चलना दूभर हो चुका है। डोलोमाइट के भारी ट्रैक के कारण  सड़क हो चुकी खराब


कान्हा नेशनल पार्क को स्टेट हाइवे से जोड़ने वाली चिरईडोंगरी मोचा सड़क जर्जर हालात में है। सड़क में में स्थाई बड़े-बड़े गड्ढे से आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह जगह से यहां सड़क बड़े गाढ़े में तब्दील हो चुकी हैं।जिस और विधायक का ध्यान ही नही जाता है। क्योंकि सब जानते है। खैर जो भी हो कुछ दिन पहले विधायक ने एक लिस्ट जारी की थी जिसमे ये रोड बनावा रहा हूं। मगर विधायक चाहते तो रोड की सूची में कान्हा नेशनल पार्क जाने वाली रोड को शामिल कर सकते थे। मगर क्या विधायक जी को अपनी विधानसभा की रोड याद नही है। इसलिए रोड को शामिल नहीं किया हैं। जोकि एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा हैं। विधायक को जनता और उनकी समस्याओं का कोई ध्यान नहीं है। वही जनता को मंच से कहते है। की विकास हुए है मगर कहा जिसको जनता खोज रही हैं वही रोड की हालत ऐसे है। की क्या कहे मगर विभाग मरम्मत का कार्य  नही करा रहा है, जिसके कारण देशी विदेशी पर्यटकों को भी परेशानी हो रही है। लेकिन प्रशासन का इस तरफ ध्यान नहीं है। और क्यों होगा जब तो पता चलेगा कि आप मंडला जिले में है। 


चिरईडोंगरी रेलवे से मोचा तक सड़क जर्जर हालात


जानकारी के मुताबिक चिरईडोंगरी रेलवे से मोचा आने वाली सड़क कई महीनों से जर्जर हालात में है। सड़क में जानलेवा गड्ढे हो गये है। यहां गड्ढो के बीच कई जगह सड़क ढूंढनी पड़ रही है। इस मार्ग से आधा सैकड़ा गावों की आवाजाही है। इसके अलावा कान्हा नेशनल पार्क सैकड़ो की संख्या में पर्यटक रोजाना पहुंच रहे है। नागपुर और महाराष्ट्र से अधिकांश पर्यटक इसी सड़क से आते है। लेकिन जर्जर सड़क में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां इस मार्ग में आये दिन हादसे हो रहे है। वाहन चालक चोटिल हो रहे है। खासकर दोपहिया वाहन चालक आये दिन एक्सीडेंट का सामना कर रहे है। सड़क पर पैदल चलना कम मुश्किल हो रहा है।


विधायक और प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान


जानकारी अनुसार कुछ लोगों ने बताया की विधायक से सड़क को लेकर चर्चा की गई थी। मगर उनकी उदासीनता के चलते आज सड़क की हालत गंभीर है। वही लगातार सड़क की मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही है। यहां सड़क की मरम्मत को लेकर चिरईडोगरी रेलवे में प्रदर्शन तक किया जा चुका है। कई बार स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गये है। लेकिन सड़क की मरम्मत नही कराई जा रही है। जिसके कारण यहां स्थानीय लोगो में रोष है। प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाये जा रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है जिसका खामियाजा यहां की जनता और पर्यटकों को उठाना पड़ रहा है।


डोलोमाइड के ट्रैक के कारण रोड़ जगह जगह से धस गई सड़क..


चिरईडोंगरी रेलवे में स्टेशन में डोलोमाइंड हो रहा लोड

चिरईडोंगरी रेलवे ओवरलोड भारी वाहनों से समस्या बनी हुई है। इस मार्ग से डोलामाइड के ओवरलोड हाइवा दौड़ने लगते है। रेलवे चिरईडोंगरी के रैक प्वाइंट में इस सड़क से डोलामाइट खदानों से भेजा जा जाता है। जिसमें क्षमता से अधिक खनिज का परिवहन किया जाता है। जिसके कारण यहां सड़क जर्जर हो जाती है और गड्ढे हो जाते है। यहां ओवरलोड वाहनो की आवाजाही से ग्रामीणों को मुसीबत उठानी पड़ती है। सड़क की क्षमता से ज्यादा खनिज का परिवहन सड़क को खराब कर रहा है। यहां ओवर लोड डोलोमाइट के परिवहन पर रोक लगाने की भी मांग की गई है। भी डोलोमाइड कितना और कहा जा रहा है इसकी भी जांच होनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment