रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड घुघरी में पशु चिकित्सा केंद्र घुघरी एवं रिलायंस फाउंडेशन समाज सेवी संस्था के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्राम मांगा में संपन्न किया गया। उक्त शिविर में लगभग 75 पशुपालकों के 469 पशुओं का उपचार करते हुए उन्हें दवा वितरित की गई।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ यू एस तिवारी के निर्देशन पर डॉक्टर आरएन भूरमुडे के मार्गदर्शन पर विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पी के भगत सहायक शल्य चिकित्सा अधिकारी घुघरी के द्वारा पशुओं का उपचार करते हुए उन्हें आवश्यकता अनुरूप टीकाकरण वध्दियाकरण कृत्रिम गर्भाधान, बांझपन निवारण, पशु उपचार किन्नी एवं जुए, डी वार्मिंग आदि समस्याओं का निदान करते हुए उन्हें शासन की पशुपालन संबंधी लाभकारी योजनाओं के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रम में श्री विरेंद्र कुमार नरते ने पशुओं का विस्तृत टीकाकरण करते हुए पशुपालकों को निकट के पशु चिकित्सा केंद्र में समय-समय पर उपस्थित होकर शासन की जानकारी एवं उपचार प्राप्त करने की सलाह दी गई कार्यक्रम में शैलेंद्र मरावी एवं रमेश गोप गौ सेवकों ने अपनी अहम भूमिका निभाते हुए जानवरों के उपचार में सहयोग किया। शिविर में रिलायंस फाउंडेशन के सूचना सेवा कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि यह कार्यक्रम किसानों एवं पशुपालकों के लिए निशुल्क रूप से संचालित किया जाता है जिसमें निशुल्क हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से किसान भाई पशुपालन से जुड़ी हुई समस्याओं के निदान हेतु विषय विशेषज्ञों का सीधा परामर्श प्राप्त कर सकते हैं शुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800 4198800 पर सुबह 9:30 बजे से शाम के 7:30 बजे तक किसान भाई पशुपालन के अलावा खेतीवाड़ी एवं मौसम की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं चिकित्सा शिविर में ग्राम के जीवन लाल, मोती लाल मरावी, भगत सिंह, सुखीराम, राजू , लक्ष्मीबाई, प्रसादी लाल अशोक कुमार, कोको, राम आदि पशुपालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
.jpeg)


No comments:
Post a Comment