रेवांचल टाइम्स बिछिया । ग्राम कोको में ग्राम पंचायत क्षेत्र कोको, भीमा, पड़रिया और हर्राभाट के ग्रामीणों की बैठक हुई! बैठक में कल 12 दिसंबर दिन सोमवार को रेत चोरी और ग्राम पंचायत क्षेत्र की छोटी-छोटी रेत खदानों का ग्राम पंचायत को प्रबंधन देने अनुविभागीय कार्यालय बिछिया को आवेदन देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सख्ती के साथ रेत की चोरी रोकी जाएगी। चोरी में पकड़े जानेवाले व्यक्ति और वाहनों पर ग्राम पंचायत कानूनी कार्रवाई करेगी।
यह भी तय किया कि यदि प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देगा तो ग्रामीण बड़े जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
बैठक में जनपद सदस्य श्री मुन्ना मरावी ग्राम पंचायत कोको की सरपंच श्रीमती सूरजवती,उप सरपंच वैजंती मार्को, ग्राम पंचायत भीमा के सरपंच श्री नरेश सैयाम, ग्राम पंचायत पडरिया के उपसरपंच श्री रामकृपाल, सामाजिक कार्यकर्ता श्री भोजराज मरावी, श्री विश्वनाथ मरावी, विवेक पवार और ग्राम पंचायत कोको भीमा पडरिया के अनेक ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
.jpeg)


No comments:
Post a Comment